फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Residents of village Usmanpur are deprived of basic facilities.

Agra News: मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं ग्राम उस्मानपुर के बाशिंदे

Wed, 12 Jun 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 12 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Residents of village Usmanpur are deprived of basic facilities.
पटियाली। विकास खंड गंजडुंडवारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत उस्मानपुर के बाशिंदे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां गांव में साफ-सफाई न होने के कारण गंदगी व्याप्त है। वहीं पेयजल की आपूर्ति के भी पर्याप्त साधन नहीं हैं।
विज्ञापन

ग्राम उस्मानपुर में शासन और प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव में साफ-सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई नहीं होने से नालियों में कीचड़ भरी हुई है। ग्रामीणों को इसी गंदगी से होकर निकलना पड़ रहा है। गंदगी होने की वजह से गांव में मच्छरों का प्रकोप हो रहा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव में सबसे अधिक परेशानी ग्रामीणों को पेयजल की हो रही है। गांव में पेयजल आपूर्ति के पर्याप्त साधन नहीं हैं। इसके चलते यहां पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने गांव में हैंडपंप भी नही लगवाए हैं। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से गांव में साफ सफाई और पेयजल की व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीण मेघ सिंह, विपिन, कालीचरण, सुशील, रामशंकर, सत्यवीर, जवाहर लाल आदि ग्रामीणों ने गांव में समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed