डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: 50 शोधार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, 15 दिसंबर तक करें आवेदन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शोधार्थियों को पांच-पांच हजार रुपए प्रतिमाह की स्कॉलरशिप देगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरक्षित व आर्थिक रूप कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के वर्ष 2018 बैच के आवासीय इकाई के चयनित पीएचडी शोधार्थियों को प्रति माह पांच-पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए आरक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 50 शोधार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 15 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (रुसा) के तहत शोधार्थियों को छात्रवृत्ति दी जानी है। इसके लिए शोधार्थियों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। निर्धारित श्रेणी में आने वाले शोधार्थियों को 15 दिसंबर तक आवेदन समाज विज्ञान संस्थान स्थित समाजशास्त्र विभाग के प्रो. मोहम्मद अरशद के पास जमा करना है।
उन्होंने बताया कि शोधार्थी का टॉपिक आरडीसी में मंजूर होना चाहिए। आवेदक परास्नातक की मार्कशीट, प्री-पीएचडी कोर्स वर्क की मार्कशीट, एमफिल की मार्कशीट, आरक्षित श्रेणी का प्रमाणपत्र, यदि कोई शोधपत्र प्रकाशित हुआ हो तो उसे लगा सकता है। इनके आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं।
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की मांग तेज
आगरा में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) स्थापित किए जाने की मांग बुलंद की जा रही है। जिससे देश भर के छात्र यहां पढ़ने के लिए आएं। विधि पाठ्यक्रम की पढ़ाई के लिए स्थानीय छात्र-छात्राओं में रुझान बढ़े। नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कानून एवं न्याय मंत्रालय को जुलाई में इसके लिए पत्र भेजा था। जिस पर अक्तूबर में मंत्रालय की सहायक विधि सलाहकार सविता सिंघल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) को कार्यवाही के लिए लिखा है।