{"_id":"5f7ef7688ebc3edc0f59d240","slug":"rescued-elephant-arya-came-in-churmura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'आर्य' को भीख मंगाने के लिए कर दिया अंधा, 55 साल के हाथी की रोशनी लौटाने में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आर्य' को भीख मंगाने के लिए कर दिया अंधा, 55 साल के हाथी की रोशनी लौटाने में जुटी टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हथिनी आर्या
- फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा जनपद के फरह स्थित चुरमुरा हाथी संरक्षण केंद्र में शुक्रवार को एक और हाथी लाया गया। 55 वर्षीय हाथी का नाम आर्य है। इसका इस्तेमाल भीख मांगने के लिए किया जा रहा था। इसकी आंख में नुकीली चीज से चोट पहुंचाई गई।
2 of 6
हाथी आर्य
- फोटो : अमर उजाला
देश के एकमात्र हाथी अस्पताल में 55 वर्षीय हाथी आर्य का उपचार किया जाएगा। विगत दिनों वन विभाग की टीम द्वारा उसे यहां लाया गया है। आंखों में चोट की वजह से उसे दिखाई नहीं दे रहा साथ ही वह गंभीर गठिया रोग से भी पीड़ित है। उसे लेजर थेरेपी, हाइड्रोथेरेपी आदि दी जा रही है।
3 of 6
हाथी 'आर्य
- फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
फरह अस्पताल लाया गया हाथी आर्य कालानुक्रमिक दृष्टि से नेत्रहीन है। चेकअप के दौरान पशु चिकित्सक यह जानकर हैरान रह गए कि उसकी बायीं आंख में किसी नुकीली चीज से चोट पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हाथियों का इलाज
- फोटो : सोशल मीडिया
एसओएस के उप निदेशक डॉ. इलया राजा ने कहा कि आर्य गंभीर रूप से कुपोषित और अन्य कई समस्याओं से पीड़ित है। अगले कुछ दिन उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारी टीम उसके स्वास्थ्य की प्रगति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
5 of 6
चुरमुरा में मौजूद हाथी
- फोटो : अमर उजाला
एसओएस के सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि हाथी अस्पताल आशा का प्रतीक बन गया है। कई मालिक अपने बीमार हाथियों को भी अस्पताल लाने की अनुमति के लिए वन विभाग से संपर्क कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।