फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस के रडार पर देह व्यापार की सरगना के दो और साथी, एक होटल संचालक, दूसरा स्पा का मालिक

Sat, 10 Oct 2020 01:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
two more partners of prostitution gang leader on police radar
देह व्यापार गिरोह - फोटो : अमर उजाला

आगरा में देह व्यापार में जेल भेजी गई सरगना महिला के दो और साथी पुलिस के रडार पर हैं। इनमें एक होटल संचालक है, तो दूसरा स्पा सेंटर चलाता है। दोनों अलीगढ़ के रहने वाले हैं। इनके नाम प्रशांत नागर और अंकित सेठी हैं। अब पुलिस की दो टीमें फरार चल रहे प्रशांत नागर और अंकित सेठी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। मामले की विवेचना सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह कर रहे हैं। 

two more partners of prostitution gang leader on police radar
इसी होटल में हो रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
फरवरी माह में फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल ताज हैवन में देह व्यापार होते हुए पकड़ा गया था। इसमें तीन विदेशी युवती सहित एजेंट पकड़े गए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। 
two more partners of prostitution gang leader on police radar
पुलिस गिरफ्त में देह व्यापार गिरोह की सरगना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार की सरगना महिला का नाम सामने आया था। उसे भी नामजद किया गया था। इसके बाद जुलाई में दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया। इस दौरान सरगना महिला भी पकड़ी गई थी। इस मुकदमे में होटल संचालक भी नामजद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
two more partners of prostitution gang leader on police radar
पुलिस की गिरफ्त में देह व्यापार का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को जेल भेजा गया। इनमें सरगना महिला और उसके साथी शामिल थे। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर भी लगाया जा चुका है। हाल में एक आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
two more partners of prostitution gang leader on police radar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अब पुलिस की एक टीम अलीगढ़ के प्रशांत नागर और अंकित सेठी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। दोनों के नाम देह व्यापार की सरगना के खिलाफ दर्ज मुकदमों में शामिल हैं। प्रशांत पहले होटल और अंकित स्पा सेंटर चलाता था। उनके घरों पर दबिश दी गई, लेकिन दोनों फरार हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed