{"_id":"61f0f0127196b133187fb054","slug":"republic-day-2022-parade-agra-police-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस 2022: आगरा पुलिस लाइन में हुई परेड, कमिश्नर ने ली सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस 2022: आगरा पुलिस लाइन में हुई परेड, कमिश्नर ने ली सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
Wed, 26 Jan 2022 12:24 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:24 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस पर आगरा पुलिस को 42 पदक प्रदान किए गए। इनमें क्षेत्राधिकारी अछनेरा महेश कुमार सहित चार निरीक्षक, आठ दरोगा और 27 सिपाही शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हुई परेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में 73वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में बुधवार सुबह भव्य परेड हुई। परेड में पुलिस, अग्निशमन विभाग, यातायात पुलिस, स्वान दस्ता, स्वॉट टीम, एनसीसी गर्ल्स एंड बॉयज के कैडेट्स शामिल रहे। परेड की सलामी कमिश्नर आगरा ने ली। परेड देखने के लिए पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ लोग भी मौजूद रहे। दमकलों ने फव्वारे से तिरंगा बनाया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन
दिए गए मेडल
गणतंत्र दिवस पर आगरा पुलिस को 42 पदक प्रदान किए। इनमें क्षेत्राधिकारी अछनेरा महेश कुमार सहित चार निरीक्षक, आठ दरोगा और 27 सिपाही शामिल हैं। मंगलवार को पदक की घोषणा की गई। सीओ महेश कुमार ने मलपुरा में पांच साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में अहम भूमिका निभाई थी। आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया गया था। वहीं थाना जगदीशपुरा में हिरासत में मौत के मामले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफल रहे थे। वहीं एसआई मोहित कुमार, सिपाही गौतम कुमार, हरिओम ने हरीपर्वत स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में वृद्ध व्यापारी की हत्या के मामले के खुलासे में अहम भूमिका निभाई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। इस पर उन्हें पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन