फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   representatives of 70 countries visits taj, will talk about well being of future generations 

ताज का दीदार करने आए 70 देशों के प्रतिनिधि, आगामी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए करेंगे विमर्श

Wed, 14 Nov 2018 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 14 Nov 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
representatives of 70 countries visits taj, will talk about well being of future generations 
ताजमहल में 70 देशों के प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

मुहब्बत की बेमिसाल नजीर यानी ताजमहल को चाहने और उसका दीदार करने वाले दुनिया भर में हैं। जब भी कोई एक बार ताजमहल को देखता है तो दूसरी बार आने के लिए उत्सुक रहता है। कुछ ऐसा ही नजारा था, बुधवार को ताजमहल परिसर में जब विश्व के मुख्य न्यायाधीशों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने ताज का दीदार किया। एक घंटे तक ताजमहल के हर हिस्से को बारीकी से देखा और ताजमहल की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद किया। 

विज्ञापन


70 देशों के 300 से अधिक लोग पहुंचे

विश्व के मुख्य न्यायाधीशों ने 19वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आने वाले क्रोशिया के पूर्व राष्ट्रपति स्टेपान मैसिक, मॉरीशस के राष्ट्रपति  अमीनाह गरीब फकीम, त्रिनिदाद और टौबेगो के पांचवे राष्ट्रपति न्यायमूर्ति एंथनी एक्विनास कारमोना, तुबालु के गर्वनर जनरल आयकोबा टी इटालेली, लेसोथे के पूर्व पीएम डॉ.पाकालीथा बी मोसिसिली के साथ तीन देशों की संसद के अध्यक्षगण और मंत्रीगण, थाईलैंड की राजकुमारी डॉ.माम लुआंग राद्रसरी जयंकुरा, ग्रेट ब्रिटेन संसद हाउस अॉफ लॉर्डस की सदस्या हेलेना एन केनेडी और विश्व के 70 देशों के लगभग 300 से अधिक मुख्य न्यायाधीश, कानूनविद् एवं शांति प्रचारकों ने ताज का दीदार किया। 
विज्ञापन


दिल्ली में करेंगे सामूहिक प्रार्थना

सिटी मांटेसरी स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी और सम्मलेन के मीडिया सचिव ऋषि खन्ना ने बताया कि सभी अतिथि नेशनल स्पिरिचुअल असेम्बली आॅफ बहाईज आॅफ इंडिया दिल्ली के तत्वावधान में लोटस टेंपल में सामूहिक प्रार्थना करने के साथ रात्रि विश्राम करेंगे। यहां मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए मुख्य न्यायाधीश लखनऊ में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 पर 16 से 20 नवंबर तक आयोजित विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 19वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। 


विश्व के 2.5 अरब बच्चों के साथ आगे जन्म लेने वाली पीढ़ियों के सुंदर और सुरक्षित भविष्य को बनाने के लिए एक मंच पर विचार विमर्श करेंगे। सम्मेलन में अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, बांग्लादेश, भूटान, बोलीविया, बोस्निया एंड हर्जेगोविना, बोत्सवाना, ब्राजील, बुर्कीना फासो, बुरुंडी, कंबोडिया, कैमरून, कोमोरोस, कोस्टारिका, क्रोएशिया, इक्वाडोर इजिप्ट, इरीटिया, घाना, ग्रेट ब्रिटेन, ग्वाटेमाला, गुयाना, इजराइल, जमैका, जापान, सहित अन्य देशों के अतिथि आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed