फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report of theft lodged after complaint on Chief Minister's portal

Agra News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट

Fri, 18 Aug 2023 05:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 18 Aug 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
Report of theft lodged after complaint on Chief Minister's portal
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट
विज्ञापन

कुम्हेरी की रहने वाली है पीड़ित, रिश्तेदार सहित तीन पर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। गांव कुम्हेरी निवासी एक महिला के घर से रिश्तेदार सहित तीन लोग मोबाइल आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत करहल थाने में दर्ज हो सकी।

थाना क्षेत्र के गांव कुम्हेरी निवासी सपना ने बताया कि बताया कि पति नेकपाल रेलवे में प्राइवेट तौर पर मजदूरी करते हैं। पति की बहन का लड़का सोनू निवासी वास्तेमई शिकोहाबाद का आना-जाना है। वह कई दिनों तक घर में रुकता है और पति के साथ मजदूरी पर जाता है। वह लोग उस पर विश्वास करते थे। 18 जुलाई की रात जब वह परिजन के साथ सो रही थी। तभी सोनू अपने साथी अंकित और ओमवीर के साथ पेड़ के सहारे घर में घुस आया। चारपाई पर रखे तीन मोबाइल, पर्स जिसमें पायल, सोने का पैंडल आदि रखे थे चोरी कर लिए। चोरी करने के बाद भागते समय उसने तीनों को देख लिया। मीठेपुर चौकी पर शिकायत दी तो कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोपी अब उसे व पति को शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजी गई शिकायत पर करहल थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed