{"_id":"64ba699202b98e51410e104a","slug":"report-of-murderous-attack-filed-against-karhal-chairman-and-sons-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1458-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: करहल चेयरमैन और पुत्रों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: करहल चेयरमैन और पुत्रों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
Fri, 21 Jul 2023 04:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Jul 2023 04:48 PM IST
विज्ञापन
करहल चेयरमैन व पुत्रों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
मोहल्ला मनिहारन हुई थी वारदात, करहल पुलिस ने जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। मोहल्ला मनिहारन निवासी एक युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने नगर पंचायत चेयरमैन व उसके पुत्रों सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने पीड़ित को सरिया आदि से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारन निवासी इरफान अहमद ने बताया कि चार मई की रात वह एक दुकान पर खरीदारी कर रहा था। तभी नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल नहीम, आसिफ, आकिब, राशिद उर्फ तोड़ा दो अन्य लोगों के साथ वहां आ गए। हाथ में रिवाल्वर, लाठी-डंडे और सरिया थे। चेयरमैन के चुनाव में खिलाफत करने की बात कहते हुए गाली-गलौज करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। चेयरमैन ने रिवाल्वर उसके सीने पर रख दी। वहीं अन्य लोगों ने सिर में सरियों से वार किए। राहगीरों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। उक्त मामले में बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।