{"_id":"6425dca9c8b5fea514091ec4","slug":"report-lodged-against-seven-for-getting-banned-meat-kasganj-news-c-25-1-108175-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रतिबंधित मांस मिलने में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रतिबंधित मांस मिलने में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 31 Mar 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के श्रीनगला में चार दिन पूर्व प्लास्टिक बैग में प्रतिबंधित मांग एक खेत में पड़ा मिला था। मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम में मामला दर्ज किया। विवेचना में सात आरोपी प्रकाश में आए हैं। एसपी ने थाना प्रभारी को टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
श्रीनगला गांव स्थित एक खेत में 27 मार्च को प्लास्टिक के 10 थैलों में भरा प्रतिबंधित मांस मिला था। अवशेष खेत पर पड़े थे। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ग्राम प्रधान कुलदीप को इसके बारे में बताया। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस को दफनवा दिया। वहीं नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु की। जिसमें सात आरोपी प्रकाश में आए।
कोतवाली प्रभारी अमरेश ने बताया कि विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस की टीमें आरोपियों गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।