फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed in case of kidnapping of teenager

Agra News: किशोरी को अगवा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Feb 2023 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 25 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Report filed in case of kidnapping of teenager
सहावर। क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से उसे बरामद करने के प्रयास में जुटी हैं। किशोरी 18 फरवरी को खेतों की ओर गई हुई थी। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। उसके वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों के द्वारा उसकी तलाश शुरु की गई। तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी हुई कि सोनू निवासी नगला सुम्मेद उसे अगवा कर ले गया है। पिता ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में बताया। वहीं आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनिल दौहरे ने बताया कि किशोरी को बरामद करने में पुलिस जुटी हुई। पुलिस सर्विलांस की मदद से भी किशोरी को बरामद करने का प्रयास कर रही है। शीघ्र ही पुलिस किशोरी को बरामद कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed