फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against 49 people including 29 named in Tejganj riots

Agra News: तेजगंज बवाल में 29 नामजद सहित 49 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 May 2024 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 May 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 49 people including 29 named in Tejganj riots
तेजगंज बवाल में 29 नामजद सहित 49 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पथराव और गाड़ियों में की गई थी तोड़फोड़, दो लोग हुए हैं घायल
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। ईवीएम बदलने की अफवाह पर बेवर क्षेत्र के गांव तेजगंज में उग्र ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री के पुत्र व अन्य साथियों के वाहनों पर पथराव किया था। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। वहीं दो लोग घायल हो गए थे। मामले में घायल स्वदेश की ओर से 29 नामजद सहित 49 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को थाना बेवर विधानसभा किशनी क्षेत्र के गांव तेजगंज में कैबिनेट मंत्री के पुत्र सुमित प्रताप, बजरंज दल के जिलाध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष कर्ण बहादुर अपनी गाड़ियों से गांव पहंचे थे। इस दौरान किसी ने अफवाह उड़ा दी कि कुछ लोग ईवीएम बदलने के लिए आए हैं। अफवाह को सच मान कर गांव के कुछ लोगों ने वाहनों के काफिले पर पथराव कर दिया था। पथराव में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। एसडीएम और सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह ने स्थिति को संभाला था। पथराव में घायल तेजगंज निवासी स्वदेश उर्फ बल्ले को उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जाया गया था। कर्ण बहादुर का भी पुलिस ने मेडिकल कराया।
विज्ञापन

घटना को लेकर बुधवार को स्वदेश चौहान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताया कि मंगलवार को वह वोट डालने गए थे। तभी वहां मौजूद सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के बूथ एजेंट आराम सिंह व पार्टी के सोनू यादव, ब्रहृमानंद, आकाश, पुष्पेंद्र यादव, जिनेंद्र सिंह उर्फ बबलू, सुमित, रिषभ यादव, योगेंद्र यादव, संजू, अंकित,, राजेंद्र यादव, डिप्टी,, वनी सिंह, शैलेंद्र सिंह, घनश्याम यादव, सचिन यादव, मोहित, रोहित, अंकित, विपिन, सुनील यादव, राम सिंह यादव, परशुराम, लटूरी सिंह, सुशील यादव, राम अवतार, गजराज यादव, टैली व 20 अन्य ने वोट डालने से रोका। पर्ची और आधार कार्ड छीन लिया। विरोध करने पर सभी ने जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। राजेंद्र ने असलहा की बट से हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद बलवा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र व अन्य का नहीं किया जिक्र
गांव तेजगंज में पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ की घटना में जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उसमें कैबिनेट मंत्री के पुत्र का कहीं भी जिक्र नहीं किया गया। इसके साथ ही दूसरे घायल का भी नाम पूरी घटना में नहीं दिया गया। जबकि पथराव के दौरान उक्त सभी के वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed