फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against 14 people including BJP leader

भाजपा नेता सहित 14 लोगों के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट

Tue, 19 Jul 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 14 people including BJP leader
मैनपुरी। स्वर्णकार दीपक वर्मा द्वारा खुदकुशी मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की पत्नी ने एक भाजपा नेता सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन लोगों पर स्वर्णकार को आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का आरोप है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला महाजनान निवासी स्वर्णकार दीपक कुमार का शव शनिवार की रात घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस को घर में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। उक्त मामले में अब मृतक की पत्नी के आरोप के बाद नया मोड़ आया है। मृतक की पत्नी अर्चना वर्मा ने बताया कि परिजन के साथ बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

उक्त विवाद को लेकर अर्चना वर्मा व दीपक वर्मा को पीड़िता का जेठ हेमंत वर्मा, जेठानी पूजा वर्मा, जेठानी का भाई दीपक वर्मा, विकास वर्मा, ज्ञान प्रकाश वर्मा निवासी गाड़ीपुरा इटावा, अमित वर्मा निवासी कटरा समान, संजू भदौरिया निवासी मैनपुरी कई बार घर में घुसकर गाली गलौज, मारपीट व धमकी दे चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति दीपक ने कस्बा में एक दुकान खरीदी थी, जिसकी वसीयत लिखी जा चुकी थी। लेकिन उसका 14.70 लाख रुपया भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भल्लू चौहान पर, 5.30 लाख किशन वर्मा, गैराज बिक्री का एक लाख आबिद पर, फर्रुखाबाद निवासी अरविंद वर्मा 48240, तिलियानी निवासी सुभाष फौजी पर 1.93 लाख, मिर्जापुर निवासी हरिश्चंद्र पर 18 हजार, कस्बा निवासी राजू पर 1.21 लाख रुपया था। यह रुपया नहीं मिल रहा था। जिसके चलते पति तनाव में थे। 17 जुलाई को पति ने खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने भाजपा नेता सहित नामजद सभी 14 लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा का कहना है कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed