फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed after 11 days in case of beating of young man

Agra News: युवक की पिटाई के मामले में 11 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Mar 2024 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Mar 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
Report filed after 11 days in case of beating of young man
युवक की पिटाई के मामले में 11 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- चार लोग किए गए नामजद, पुलिस कर रही है तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जेल चौराहे के पास एक युवक को घेरकर पीटने के मामले में 11 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में चार लोग नामजद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी गोपाल मिश्रा ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को वह अपनी गाड़ी को सही कराने के लिए जेल चौराहे के पास गया हुआ था। तभी वहां नीटू यादव निवासी शांति हॉस्पीटल, सुमित यादव निवासी चौहान नगर, रविपाल निवासी करहल रोड और नागेश चौहान उर्फ बिल्लू निवासी मोहल्ला छपट्टी आ गए। आते ही गाली-गलौज करते हुए उसे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उसे पिटता देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गए। लोगों को एकत्र होता देख नामजद जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को 11वें दिन कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed