फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Relief during the day, but a sore throat at night is increasing the discomfort.

Agra News: दिन में राहत, रात में गले का दर्द बढ़ा रहा परेशानी

Wed, 31 Dec 2025 03:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Relief during the day, but a sore throat at night is increasing the discomfort.
एसएन मेडिकल कॉलेज
आगरा। दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन रात होते ही गले में दर्द, खराश और सूजन की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार प्रदूषण और घना कोहरा एलर्जी को बढ़ा रहे हैं, जिससे गला और सांस की नली प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में सांस की नली अक्सर सूज जाती है, जिससे गले में दर्द, टॉन्सिल्स, खराश और आवाज बैठने जैसी समस्याएं हो रहीं हैं। ओपीडी में सबसे अधिक मरीज इन्हीं के आ रहे हैं। दिन और रात के तापमान में अंतर के साथ ठंडी और प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से गले की अंदरूनी परत प्रभावित होती है। बच्चे, बुजुर्ग और सांस रोगियों को सलाह दी है कि ठंडी हवा से बचें, रात में गले को ढककर रखें, मास्क का प्रयोग करें, गुनगुना पानी पीएं और समस्या बढ़ने पर चिकित्सकीय परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन


कुल 2962 मरीजों का उपचार
ओपीडी में मंगलवार को 2962 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें मेडिसिन विभाग में 686 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें खांसी, जुखाम, एलर्जी, आंख से पानी आना, कान में दर्द के मरीज रहे। ऑर्थोपेडिक विभाग में कुल 316 मरीजों का उपचार किया गया। घुटनों में दर्द, हादसे में चोटिल लोग पहुंचे। त्वचा रोग संबंधित 237 रोगी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed