फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   relative killed in a marriage function 

रिश्ते के जीजा ने सीने में उतारी गोली, शादी समारोह में मचा कोहराम

Fri, 23 Nov 2018 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी 
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी  Updated Fri, 23 Nov 2018 03:39 AM IST
विज्ञापन
relative killed in a marriage function 
firing - फोटो : amar ujala

एक मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह के दौरान जब बारात दरवाजे पर पहुंची तो डांस के दौरान रिश्ते के जीजा और साले में विवाद हो गया। इसके बाद जीजा ने साले की गोली मारकर हत्या कर दी। अचानक हुई इस घटना से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद एसपी, एएसपी पुलिसबल के साथ पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी राजेश कुमार के पुत्र का शादी समारोह बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में हो रहा था। आयोजन में नगर के घंटाघर चौराहा के पास निवास कर रहा आकाश अपने भाई विकास और अमोल के साथ शामिल होने आया था। रात करीब 11:30 बजे बारात जब मैरिज होम की ओर जा रही थी तभी अमोल का रिश्ते के जीजा गौरव सक्सेना निवासी तिकोना जनपद फर्रुखाबाद से विवाद होने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद के बाद गौरव ने रिवाल्वर से अमोल के सीने में गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शादी समारोह में गोली लगने से एक युवक की मौत के बाद भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के बाद एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इस बीच परिजन व अन्य लोग अमोल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश सक्सेना की तहरीर पर पुलिस ने गौरव सक्सेना, सौरभ व राजेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। मुख्य आरोपी की तलाश के लिए दबिश भी दी गई, मगर समाचार लिखे जाने तक आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed