{"_id":"5bc1e04bbdec2269b1698330","slug":"relative-cheated-rs-27-lakhs-with-woman-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले जीता विश्वास, फिर दिया धोखा, रिश्तेदार की करतूत जानकर महिला के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले जीता विश्वास, फिर दिया धोखा, रिश्तेदार की करतूत जानकर महिला के उड़े होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एक महिला के बैंक खातों से रिश्तेदार ने 27 लाख रुपये निकाल लिए। महिला को बैंक जाने पर इसकी जानकारी हुई। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया है।
ताजगंज क्षेत्र निवासी महिला के पति सरकारी कार्यालय में अधिकारी थे। कुछ साल पहले वो सेवानिवृत्त हो गए, उन्हें काफी फंड मिला था। कुछ समय पहले उनकी मौत हो गई। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद उनका एक रिश्तेदार मुंबई से आकर उसके साथ ही रहने लगा।
कुछ महीने बाद उसकी मां भी आ गई। महिला का विश्वास जीत लिया। इसके बाद बैंक से संबंधित जानकारी ले ली। रिश्तेदार ने महिला के बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर लिखा दिया। इसके बाद संजय प्लेस स्थित एक बैंक में नया खाता खुलवाया, इसमें भी अपना मोबाइल का नंबर दर्ज करा दिया। एटीएम कार्ड भी अपने पास रख लिया।
विज्ञापन
पिछले दिनों महिला बैंक गई थी। तब उसे पता चला कि दोनों खातों से तकरीबन 27 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। मार्च से सितंबर के बीच यह रकम निकाली गई। इस पर महिला ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया है। मामले में थाना ताजगंज पुलिस को जांच के आदेश किए गए हैं।