फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rehearsal for vaccination of corona vaccine in agra

कोरोना: आगरा में वैक्सीन के लिए 150 लोगों के पास पहुंचेगा मैसेज, किया जा रहा है पूर्वाभ्यास

Mon, 04 Jan 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Jan 2021 12:05 AM IST
सार

  • डमी पोर्टल पर होगी 150 स्वास्थ्य कर्मचारियों की फीडिंग, रिहसर्ल के लिए की गई है व्यवस्था
  • सीएमओ बोले, टीकाकरण में अव्यवस्थाओं से बचने के लिए किया जा रहा है पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
rehearsal for vaccination of corona vaccine in agra
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा में कोरोना की वैक्सीन के रिहर्सल के लिए डमी पोर्टल तैयार किया गया है। इसमें रिहर्सल में शामिल 150 स्वास्थ्य कर्मचारियों की फीडिंग की गई है। सोमवार को इनके मोबाइल पर वैक्सीन का मैसेज पहुंचेगा।

विज्ञापन


पांच जनवरी को कोरोना का टीका लगाने का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसमें छह बूथों पर 150 लोग शामिल किए हैं। इसके लिए सोमवार को टीका लगवाने के लिए इनके पंजीकृत नंबर पर बूथ का नाम, समय और तारीख का मैसेज पहुंचेगा।
विज्ञापन


फरवरी तक चिकित्सक और टीकाकर्मियों के अवकाश निरस्त
कोरोना के टीकाकरण को देखते हुए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और टीकाकरण में शामिल अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के दो महीने तक अवकाश निरस्त कर दिए हैं। दरअसल, पहले चरण में 18,901 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगेगा। इसके बाद दूसरे चरण का टीका लगेगा। इस कारण इन सभी स्टाफ को फरवरी तक अवकाश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूथों पर आइसबॉक्स में रखकर भेजी जाएंगी वैक्सीन
सीएमओ कार्यालय में बने वैक्सीन डिपो में चार आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर (आईएलआर) स्थापित किए गए हैं। संभावना है कि -2 से -आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर वैक्सीन सुरक्षित रखी जाएंगी। वैसे -86 डिग्री सेल्सियस तक के डीप फ्रीजर हैं। वैक्सीन डिपो से आइस बॉक्स में वैक्सीन बूथ तक पहुंचाई जाएंगी।

कोरोना वैक्सीन: आगरा में 68 स्थानों पर होगा टीकाकरण, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी

पूर्वाभ्यास में सबकुछ होगा बस वैक्सीन नहीं लगेगी
सीएमओ डॉ. आरसपी पांडेय ने बताया कि टीकाकरण का पूर्वाभ्यास वास्तविक टीकाकरण के तरीके से होगा, सिर्फ वैक्सीन नहीं लगेगी। चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ के अवकाश भी निरस्त कर दिए हैं, वैसे कोरोना के कारण स्टाफ दस महीने से छुट्टी पर नहीं गया है।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed