फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccination to be done at 68 places in Agra

कोरोना वैक्सीन: आगरा में 68 स्थानों पर होगा टीकाकरण, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी

Tue, 29 Dec 2020 08:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Dec 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination to be done at 68 places in Agra
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Pixabay
आगरा में कोरोना वैक्सीन के लिए क्लीनिकल ट्रायल के लिए तैयारियां पूरी हो गईं हैं। अब वैक्सीन आने का इंतजार है। जिले में कुल 68 स्थानों पर टीकाकरण होगा। इसमें 45 स्थान शहर और 23 स्थान देहात में चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि वैक्सीन स्टोर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी। पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। जालमा और सीएमओ कार्यालय पर वैक्सीन स्टोर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 18,901 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 
विज्ञापन

 


संबंधित खबर- कोरोना वैक्सीन: आगरा में बुजुर्ग-बीमार के बाद तीसरे चरण में बच्चों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन


इनका डाटा कोविड वैक्सीन पोर्टल पर फीड हो गया है। बिना रजिस्टर्ड और डाटा फीड किए व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगेगी। इसके लिए कुल 68 स्थान चिह्नित किए हैं। एक केंद्र पर एक सत्र में 100 लोगों का वैक्सीनेशन होगा।

ब्लॉक स्तर तक हो चुकीं तैयारियां 
दूसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और बीमार लोगों का वैक्सीनेशन होगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर तैयारियां हो चुकी हैं। डीएम ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर एएनएम, आंगनबाड़ी, आशा का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है।

12 दिन में यूके से लौटे 39 लोग, सभी निगेटिव
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर आगरा में अलर्ट है। आयरलैंड, इंग्लैंड समेत यूके से लौटने वाले हर यात्री पर खास नजर रखी जा रही है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि पिछले 12 दिनों में 39 यात्री आए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव है। फिर भी एहितियातन इन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed