{"_id":"673dadef200e121a250c17a0","slug":"reel-of-dancing-foreign-tourists-was-made-towards-the-east-gate-of-taj-mahal-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताज में विदेशी मेहमानों ने बनाई डांस की ऐसी रील...वायरल होते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताज में विदेशी मेहमानों ने बनाई डांस की ऐसी रील...वायरल होते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग
Wed, 20 Nov 2024 03:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:07 PM IST
सार
ताजमहल पर प्रतिबंधित क्षेत्र में विदेशी मेहमानों ने डांस की रील बना डाली। ये वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है। इस मामले में गाइड पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
ताजमहल पर डांस की बनाई रील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजमहल के रॉयल गेट प्लेटफार्म पर पूर्वी गेट की ओर विदेशी पर्यटकों के डांस करने की रील बनाई गई। किसी गाइड ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसे वायरल कर दिया।
ताजमहल पर डांस करने और शूटिंग की अनुमति नहीं है। कलाकार के साथ वीडियो बनाने के लिए पूर्व में अनुमति लेनी होती है। वहीं, व्यावसायिक फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग पर भी रोक है। विदेशी पर्यटकों के साथ आए गाइड को इस वीडियो में मदद करते हुए देखा गया है। इस मामले में गाइड पर कार्रवाई की मांग की गई है।
ये भी पढ़ें - UP: मेहंदी लगे हाथों से अपने आंसू पोंछती रह गई दुल्हन, बरात से पहले दूल्हे को लेकर आई ऐसी खबर...मचा कोहराम
विज्ञापन
रामबाग में पेड़ से तोड़े अमरूद, वीडियो वायरल
रामबाग स्मारक में लगे अमरूद के पेड़ पर चढ़कर तोड़ने का वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। रामबाग में प्रवेश द्वार के पास हाईवे की ओर अमरूद के पेड़ लगे हैं। यहां एक व्यक्ति ऊपर चढ़कर अमरूद तोड़ते हुए वीडियो में नजर आया। मामले में अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि स्मारक में अमरूद तोड़ने वालों को रोका जाता है। फल-फूल कोई नहीं तोड़े, यह नैतिक जिम्मेदारी पर्यटक की भी है। एएसआई कर्मचारी रोकते भी हैं। अमरूद तोड़ने पर कार्रवाई का कोई प्रावधान नहीं है।