फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Recharge pit fraud secretaries do not know when the money was withdrawn Mainpuri news

रिचार्ज पिट फर्जीवाड़ा: मैनपुरी में हो गया बड़ा खेल, सचिवों को नहीं पता कब निकली गई धनराशि

Sat, 02 Jul 2022 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 09:31 AM IST
सार

जल संरक्षण के नाम पर कुरावली की लगभग 40 ग्राम पंचायतों में रिचार्ज पिट का निर्माण दिखाकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया। सीधे ब्लॉक स्तर से  लाखों रुपये की धनराशि का भुगतान प्राप्त कर लिया गया।
 

विज्ञापन
Recharge pit fraud secretaries do not know when the money was withdrawn Mainpuri news
फर्जीवाड़ा

विस्तार

मैनपुरी के विकास खंड कुरावली में हुए रिचार्ज पिट फर्जीवाड़े में ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सेवकों को कानों-कान भनक नहीं लगी। सीधे ब्लॉक स्तर से भुगतान प्राप्त कर लिया गया। जो निर्माण कराए भी गए वे भी सीधे ब्लॉक से एक ठेकेदार के माध्यम से कराए गए।

विज्ञापन

 
जल संरक्षण के नाम पर कुरावली की लगभग 40 ग्राम पंचायतों में रिचार्ज पिट का निर्माण दिखाकर लाखों रुपये की धनराशि का फर्जीवाड़ा कर लिया गया। ये धनराशि सीधे मनरेगा से भुगतान की गई। इसमें ग्राम पंचायत सचिवों को जानकारी दिए बिना सीधे ब्लॉक से भुगतान कर लिया गया। ऐसे में ग्राम पंचायत सचिवों को न तो भुगतान की जानकारी हुई और न निर्माण की। एक पंचायत सचिव ने बताया कि ब्लॉक में रिचार्ज पिट का निर्माण दिखाकर जिम्मेदारों ने भुगतान निकाल लिया। मई में जब घिरोर में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ तो आधे-अधूरे निर्माण कराए गए। उन्हें ग्राम प्रधान और रोजगार सेवकों से इसकी जानकारी मिली।

विज्ञापन

पत्रावली भी नहीं हो सकेगी उपलब्ब्ध

'अमर उजाला' ने जब कुरावली में हुए रिचार्ज पिट फर्जीवाड़े की तह तक पड़ताल की तो पता चला कि ब्लॉक स्तर से भुगतान में फर्जीवाड़ा किया गया। ऐसे में रिचार्ज पिट निर्माण की पत्रावलियां भी उपलब्ध नहीं हो सकेंगी। पत्रावली होगी भी तो मनरेगा कार्य के लिए। उसमें रोजगार सेवक और पंचायत सचिव के हस्ताक्षर नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ और लेखाकार ने किया भुगतान

रिचार्ज पिट का भुगतान सीधे ब्लॉक स्तर से किया गया। इसमें लेखाकार द्वारा अपने डिजिटल सिग्नेचर से भुगतान की प्रक्रिया शुरू की गई। इस प्रक्रिया को बीडीओ ने अपना डिजिटल हस्ताक्षर लगाकर पूर्ण किया।

जांच के दिए आदेश 

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि रिचार्ज पिट निर्माण में फर्जीवाड़े की जांच के लिए आदेशित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed