{"_id":"5ef9f9088ebc3e42f57daa47","slug":"real-crime-story-of-looteri-dulhan-after-marriage-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक 1.0 में शादी रचाना परिवार को पड़ा भारी, दुल्हन की साजिश ने उड़ाए सभी के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक 1.0 में शादी रचाना परिवार को पड़ा भारी, दुल्हन की साजिश ने उड़ाए सभी के होश
Tue, 30 Jun 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:10 AM IST
सार
- रविवार रात दुल्हन के भाई-भाभी घर पर आए
- सभी घरवालों को खाने में कोई नशीला पदार्थ खिलाया
- दुल्हन समेट ले गई जेवरात और नकदी
विज्ञापन
दुल्हन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गांव सरुआ में एक दुल्हन शादी के बाद घर से नकदी और जेवरात आदि सामान समेटकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार पुलिस को अवगत कराते हुए दुल्हन की तालाश में जुटा है।
बिचपुरी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सरुआ निवासी अजीत पुत्र वीरेंद्र सिंह 25 जून को हाथरस में एक मैरिजहोम से जलेसर के पास किसी गांव की लड़की से शादी कर उसे दुल्हन बनाकर घर लाया था।
पाकिस्तान से आए टिड्डी दल ने बरबाद की फसलें, 'चट' किया हरियाली प्रोजेक्ट, पीछे-पीछे दौड़े अफसर
विज्ञापन
रविवार रात दुल्हन के भाई-भाभी घर पर आए थे। रात में तीनों घर में रखे सोने की दो अंगूठी, एक चेन, पैंडल, पायल आदि जेवरात, पांच मोबाइल और करीब आठ हजार की नकदी लेकर फरार हो गए।

अजीत ने बताया कि पत्नी के भाई-भाभी ने सभी घरवालों को खाने में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे सभी बेहोश हो गए। सुबह होश आया तो तीनों गायब थे। मेरा व मेरे परिवार के सभी लोगों के मोबाइल भी नहीं थे।
घर में रखे जेवरात व आठ हजार के करीब रुपये आदि लेकर चले गए। चौकी प्रभारी नीटू सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर बिचपुरी चौकी पर दे दी है, पुलिस जांच में जुट गई है।
यूपीः नहीं गूंजेंगे गिरिराज जी के जयकारे, मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त के बाद जानिए गोवर्धन की व्यवस्था
शादी से तीन दिन पहले प्रेमी संग गई युवती
शादी से तीन दिन पहले प्रेमी युवती को लेकर भाग गया। परिजन दोनों की तलाश में जुटे हैं। मांट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की एक जुलाई को शादी होनी है। रविवार को अलीगढ़ जनपद निवासी युवक गांव आया और उसे अपने साथ ले गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों के हर संभव ठिकाने पर तलाश की गई। कोई जानकारी न हो सकी। परिजन सोमवार सुबह थाना मांट पहुंचे और मदद की गुहार लगाई।