फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raw wall fell on innocent in Taharpur, death

Agra News: ताहरपुर में मासूम पर गिरी कच्ची दीवार, मौत

Fri, 05 May 2023 12:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Raw wall fell on innocent in Taharpur, death
घिरोर। गांव ताहरपुर में बुधवार को एक पांच वर्षीय बालक गली से होकर गुजर रहा था। तभी बारिश के चलते कमजोर हुई कच्ची दीवार उस पर ढह गई। बच्चे को मलबा से निकाल कर परिजन फिरोजाबाद ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है।कस्बा में बुधवार को काफी बारिश हुई थी। बारिश बंद होने के बाद गांव निवासी जितेंद्र कुमार राठौर का पांच वर्षीय पुत्र निखिल गली से होकर गुजर रहा था। गली में बारिश के चलते कमजोर हुई, एक कच्ची दीवार मासूम पर ढह गई। बच्चे की चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कच्ची दीवार के मलबा को हटाने के बाद गंभीर रूप से घायल बालक को परिजन आनन फानन फिरोजाबाद ले गए। वहां चिकित्सकों द्वारा बालक को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर गांव वापस आ गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद लेखपाल अनुराग यादव ने घटना के संबंध में जानकारी ली। हादसे में बालक की मौत के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed