{"_id":"63a1732faef216380506bc7d","slug":"raw-liquor-has-become-a-cottage-industry-in-etah-excise-department-helpless-in-front-of-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखावे की कार्रवाई: यहां कुटीर उद्योग बन चुकी है कच्ची शराब, तस्करों के आगे अबकारी विभाग बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखावे की कार्रवाई: यहां कुटीर उद्योग बन चुकी है कच्ची शराब, तस्करों के आगे अबकारी विभाग बेबस
Tue, 20 Dec 2022 02:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
राजीव वर्मा, एटा
राजीव वर्मा, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Dec 2022 02:02 PM IST
सार
जिला आबकारी अधिकारी अभय गंगवार का कहना है कि 'समय-समय पर अभियान चलाकर और औचक रूप से कार्रवाई की जाती है। पहले की अपेक्षा कमी भी आई है। समूल नाश एकदम से नहीं हो सकता है।'
विज्ञापन
कच्ची शराब तैयार करते लोग (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में जहरीली शराब से लोगों की जान गई। तो आबकारी विभाग ने सक्रियता दिखाई और हिंदू नगर में छापामारी कर फोटो खिंचवा डाले। यह पहला मौका नहीं है, जब भी प्रदेश या देश में कहीं जहरीली शराब से बड़ा हादसा होता है, कार्रवाई के नाम पर शहर के हिंदू नगर और काशीराम आवासीय कॉलोनियों को खंगालने का दिखावा जरूर किया जाता है। एक-दो को पकड़कर जेल भेज गुडवर्क बटोर लिया जाता है। लेकिन इन इलाकों में कच्ची शराब का कारोबार कुटीर उद्योग की तरह चल रहा है। जिसे पूरी तरह आज तक बंद नहीं कराया जा सका।
अलीगंज रोड तिराहा से आगे जीटी रोड के दोनों ओर सहित सकीट रोड पर इस अवैध कारोबार के छोटे-छोटे कारखाने चलते हैं। जहां कच्ची शराब हर दिन तैयार की जाती है। पीने वाले शौकीनों के लिए ले जाने से लेकर बैठकर पिलाने तक की व्यवस्था रहती है। झोंपड़ियों के अंदर लोटा भरकर दे दिया जाता है। जबकि ले जाने वालों को थैली में पैक कर शराब थमा दी जाती है। इस जगह वर्षों से यह धंधा चल रहा है, जिसे आज तक बंद नहीं कराया जा सका। इसके अलावा पीएसी रोड स्थित काशीराम आवास कॉलानी में भी कच्ची शराब का कारोबार लगातार चल रहा है। यहां भी इसी तरह की गतिविधियां दिनभर बनी रहती हैं। संवाद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra News: चांदी व्यापारी पहुंचा पुलिस के पास, बोला- लूट हो गई, मामला कुछ और ही निकला

20 रुपये में नशे का इंतजाम
अंग्रेजी के अलावा इस समय देसी शराब भी खूब महंगी है। ऐसे में शौकीनों को यह सस्ती कच्ची शराब अपनी ओर खींच लाती है। यहां 20 रुपये में नशे का इंतजाम उपलब्ध है। अधिकांश लोग एक पैकेट में मस्त हो जाते हैं। अधिक पीने वाले लोगों के लिए दो पैकेट बहुत हैं। सुबह से यहां शौकीनों का पहुंचना शुरू हो जाता है। सबसे ज्यादा संख्या मजदूर वर्ग की होती है। तमाम मजदूर नशा करके दिहाड़ी पर निकलते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra News: चांदी व्यापारी पहुंचा पुलिस के पास, बोला- लूट हो गई, मामला कुछ और ही निकला