{"_id":"652a9352890c6fe08f0d20e8","slug":"rats-dug-up-hollows-in-ground-in-banke-bihari-temple-area-in-mathura-2023-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में चूहों ने खोखली कर दी जमीन, पुजारी बोले- मंदिर में जीवों को नहीं मारते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में चूहों ने खोखली कर दी जमीन, पुजारी बोले- मंदिर में जीवों को नहीं मारते
Sat, 14 Oct 2023 06:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Oct 2023 06:40 PM IST
सार
मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में चूहों ने जमीन खोदकर खोखली कर दी। पुजारी ने कहा कि मंदिर में जीवों को नहीं मारा जाता। इसलिए चूहे काफी हो गए हैं।
विज्ञापन
Mathura: बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में चूहों ने खोखली कर दी जमीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में आतंक का पर्याय बने बंदरों की समस्या से स्थानीय नागरिक और श्रद्धालुओं को निजात मिली नहीं है कि अब चूहे यहां समस्या बनते जा रहे हैं। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और उसके आसपास बड़ी संख्या में चूहे हैं जो न केवल खाने पीने का सामान खराब कर रहे हैं बल्कि जमीन भी खोखली कर रहे हैं।
विज्ञापन
बंदरों के बाद चूहे बन रहे समस्या
वृंदावन में बंदरों की समस्या का निस्तारण हुआ नहीं कि अब यहां चूहे समस्या बन गए। वैसे तो चूहे हर जगह मिल जाते हैं लेकिन इस समय बांके बिहारी मंदिर और उसके आसपास चूहों ने लगता है जैसे अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया हो। यहां मंदिर से लेकर आसपास की गलियों में चूहे आसानी से घूमते दिख सकते हैं। यह चूहे इस कदर बड़े हैं कि इनको देखकर इंसान डर जाए।
विज्ञापन