फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ration dealer abusive words for the PM Narendra Modi and CM Yogi Adityanath in Mainpuri

मैनपुरी: कोटेदार ने प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के लिए कहे अपशब्द, गिरफ्तारी के लिए भाजपाइयों ने घेरा थाना

Mon, 04 Apr 2022 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Apr 2022 05:20 PM IST
सार

 भाजपा कार्यकर्ता ने गांव सुन्नामई निवासी कोटेदार हरिश्चंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द कहे हैं। 

विज्ञापन
ration dealer abusive words for the PM Narendra Modi and CM Yogi Adityanath in Mainpuri
थाना बिछवां मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में एक ग्रामीण ने राशन को लेकर कोटेदार से फोन पर बात की। इस पर उसने ग्रामीण को हड़का दिया। आरोप है कि कोटेदार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्द भी कहे। ग्रामीण ने यह ऑडियो भाजपा कार्यकर्ता को भेजा। इस मामले में रविवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर में भाजपा कार्यकर्ता थाना बिछवां पहुंच गए और हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी से कोटेदार के विरुद्ध धारा बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्यकर्ता थाना परिसर में जमे रहे। थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को आरोपी कोटेदार पर कार्रवाई का आश्वास दिया।

विज्ञापन

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक गांव नगला जैनखा निवासी सुनीत कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव सुन्नामई निवासी कोटा डीलर हरिश्चंद्र से राशन लेने के लिए सुन्नामई के युवक ने फोन पर बात की। कोटेदार ने राशन देने से मना कर दिया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द कहे। युवक ने कोटेदार से बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर और ऑडियो के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस द्वारा दर्ज किए मुकदमे में लगी धारा से भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाह एवं अन्य कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं थे। कार्यकर्ता थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी विदेश कुमार त्यागी ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी कोटेदार के खिलाफ धारा बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed