फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rat put a break on electricity supply for four hours

Agra News: चूहे ने चार घंटे तक लगाया बिजली की आपूर्ति पर ब्रेक

Sat, 11 Nov 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rat put a break on electricity supply for four hours

विज्ञापन
कासगंज। दिवाली पर्व के मौके पर भाई दूज तक 24 घंटे बिजली देने के दावे की धनतेरस के दिन ही पोल खुल गई। भिटौना बिजलीघर की ब्रेकर मशीन में चूहे के घुसने से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे त्योहार के मौके पर लोगों को दिक्कतें हो गई। बाजार में भी खरीदारी करने पहुंचे लोग परेशान रहे। अंधेरे में ही लोग अपने घर लौटे।
धनतेरस के दिन भिटौना बिजलीघर के ब्रेकर मशीन में अचानक चूहा घुस गया। इससे शाम को करीब 6 बजे बिजलीघर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इसी के साथ बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक तेज आवाज सुनकर हड़बड़ाए विद्युतकर्मी फाल्ट को तलाशने में जुट गए। धनतेरस पर्व के चलते लोगोें ने अपने घरों को बिजली की लाइट से सजाया था, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से लाइटें बंद हो गई। इसी के साथ ही लोगों की पर्व से संबंधित तैयारियों पर भी असर पड़ा। वहीं बड़ी संख्या में लोग पर्व के चलते बाजार में खरीदारी करने पहुंचे थे। बिजली के अभाव में स्ट्रीट लाइटें न जलने से गलियाें में अंधेरा छा गया। इसके चलते लोगों को बाजार से खरीदारी करने के बाद अपने घर वापस लौटने में दिक्कत हुई। करीब चार घंट की कड़ी मशक्कत के बाद रात लगभग 10 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन


भिटौना बिजली घर में ब्रेकर मशीन में चूहा घुस जाने से ब्लास्ट हो गया, जिससे आपूर्ति पर असर पड़ा। रात में ही आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।- सुरेश चंद्र रावत, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed