फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rapid action team will act against the protesters amid lockdown in agra

लॉकडाउन: आगरा पुलिस ने बनाई रैपिड एक्शन टीम, ऐसे लोगों पर करेगी कार्रवाई

Fri, 22 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 May 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rapid action team will act against the protesters amid lockdown in agra
रैपिड एक्शन टीम - फोटो : अमर उजाला

आगरा में बवाल और धरना-प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई के लिए रैपिड एक्शन टीम बनाई गई है। इसमें सर्किल के थानों के 25 से 30 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। ये सुरक्षा उपकरों के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मास्क और ग्लब्स भी पहनेंगे। 

विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने पुलिस लाइन पर प्रदर्शन किया था। दीवानी में भी प्रदर्शन किया था। इसके अलावा मोहल्लों में दो गुटों में बवाल के मामले सामने लगातार आ रहे हैं। ईद का त्योहार भी है। जबकि जिले के थानों का अधिकांश फोर्स लॉकडाउन का पालन कराने में बैरियर और हॉटस्पॉट इलाकों में तैनात है। 
विज्ञापन



इस कारण कहीं पर बवाल या धरना-प्रदर्शन की सूचना पर तत्काल फोर्स भेजने में समस्या आती है। इसके मद्देनजर प्रत्येक थाने में रैपिड एक्शन टीम बनाई गई है। इसमें प्रत्येक थाने से पांच से दस पुलिसकर्मियों को रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ संभालेंगे टीम की कमान

थाना स्तर पर टीम के चयन के बाद सर्किल स्तर पर लगाया जाएगा। टीम की कमान सीओ संभालेंगे। टीम के पास अपनी गाड़ी भी होगी, जिससे वह आ और जा सकें। यह पुलिसकर्मी रिजर्व ड्यूटी में रहेंगे। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि प्रत्येक थाने में टीम बनी है। इसमें पांच से दस पुलिसकर्मी होंगे। किसी तरह के बवाल पर टीम तत्काल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed