{"_id":"5d0f82ed8ebc3e05bd7d383a","slug":"rape-with-girl-by-man-in-tundla-crime-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म, चार दिन बाद हुई रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म, चार दिन बाद हुई रिपोर्ट दर्ज
Sun, 23 Jun 2019 07:17 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 23 Jun 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला नगर से सटे गांव में एक युवती से एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी दीवार से गिरकर घायल हो गया। मामले में चार दिन बाद एसएसपी के आदेश पर दो युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना 19 जून की रात 11 बजे की है। गांव में किराए पर रह रहे अरविंद उर्फ पुल्ला मूल निवासी गांव खंजापुर थाना रसूलपुर फिरोजाबाद ने अपने साथी अवधेश की मदद से तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म किया।
युवती के शोर मचाने पर उसके भाई, भाभी व पिता पहुंच गए। उन्हें देख अरविंद छत से नीचे कूद गया, वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे पकड़ लिया।

इस दौरान बाहर उसके साथी अवधेश ने पिता से मारपीट की और अरविंद को छुड़ा ले गया। पीड़िता दर्ज कराने थाने गई लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी के आदेश पर घटना के चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी है।
देरी से रिपोर्ट करने के संबंध थाना प्रभारी टूंडला ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता का आरोप गलत है। वह थाने आई ही नहीं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।