फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rape accused police officer's arresting letter missing in agra

दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को बचाने की कोशिश, गिरफ्तारी के लिए लिखा पत्र हुआ गायब

Mon, 15 Oct 2018 03:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 15 Oct 2018 03:22 AM IST
विज्ञापन
Rape accused police officer's arresting letter missing in agra
यूपी पुलिस
आगरा में दुष्कर्म के आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी की अनुमति के लिए लिखा गया पत्र गायब हो गया है। इस कारण उसे निलंबित भी नहीं किया गया है। पीड़ित महिला डरी हुई है कि आरोपी कहीं उसे या उसके पति को किसी मामले में फंसा न दे।
विज्ञापन


स्वतंत्र कुमार नाम का दरोगा मैनपुरी में तैनात है। थाना बाह में उसके खिलाफ महिला को धमकी देने और बंधक बनाने का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसमें कोई एक्शन नहीं लिया। कह दिया कि पहले महिला का मजिस्ट्रेटी बयान होगा। 
विज्ञापन


महिला ने बयान दर्ज करा दिया। इसमें उसने यौन शोषण की बात भी कही। आरोप है कि दरोगा ने ड्यूटी पर होते हुए बाह आकर महिला से दुष्कर्म किया था। पीड़िता के बयान पर मुकदमा दुष्कर्म की धारा में तरमीम कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार

इसके तुरंत बाद उसकी गिरफ्तारी हो सकती थी लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट भी नहीं मांगे। एसपी मैनपुरी को खत लिख दिया कि उसकी गिरफ्तारी की अनुमति दी जाए। 

तर्क दिया गया कि आरोपी सरकारी कर्मचारी है, उसकी गिरफ्तारी विभागाध्यक्ष की अनुमति के बगैर नहीं की जा सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह पत्र एक महीने पहले सीओ बाह सत्यम कुमार ने लिखा था। इसके बाद यह मैनपुरी भेजा गया या नहीं, कुछ कहा नहीं जा सकता है? 

मैनपुरी के एसपी अजय शंकर राय का कहना है कि उन्हें ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है। सवाल यह है कि पत्र कहां गायब हो गया? दरोगा के खिलाफ रेप का केस दर्ज होने की सूचना भी मैनपुरी पुलिस को नहीं दी गई। इस कारण उसे निलंबित भी नहीं किया गया।

मुकदमे के बाद से गैर हाजिर है दरोगा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुष्कर्म का केस दर्ज हो जाने के बाद से दरोगा स्वतंत्र कुमार गैर हाजिर है। उसकी गैर हाजिरी पर विभागीय कार्रवाई चल रही है। वहीं इस मामले में दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास है। 

सीओ बाह सत्यम कुमार का कहना है कि महिला के मजिस्ट्रेटी बयान के आधार पर दरोगा स्वतंत्र कुमार के खिलाफ दर्ज केस को दुष्कर्म की धारा में तरमीम कर दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी की अनुमति के लिए एसपी मैनपुरी को खत लिखा गया है। 

इस संबंध में मैनपुरी के एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि दरोगा के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है, ऐसी कोई जानकारी बाह पुलिस से नहीं मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी की अनुमति के लिए कोई पत्र भी नहीं प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed