{"_id":"5d94888c8ebc3e013549a4a7","slug":"ransom-seekers-arrested-agra-police-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पकड़ में आए 'नटवरलाल गुरु-चेला', एक करोड़ की मांगी थी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पकड़ में आए 'नटवरलाल गुरु-चेला', एक करोड़ की मांगी थी रंगदारी
Thu, 03 Oct 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
थाना सदर बाजार के व्यापारी पार्वती क्लॉथ स्टोर और श्रीज्वेलर्स चौबे जी फाटक वाले किनारी बाजार थाना कोतवाली को एक अक्टूबर को धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमें उनसे एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।
रंगदारी ना देने पर जान से मार देने की धमकी दी गई थी। वहीं शोरूम में पेट्रोल डालकर आग लगा देने की भी धमकी दी गई। इस मामले में सदर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सदर क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त में नरेश चंद्र वर्मा मास्टर माइंड हैं जो इंटर कॉलेज भरथना इटावा का बर्खास्त प्रधानाचार्य है जिसने अपने दो साथियों विपिन कुमार व प्रवेंद्र के साथ मिलकर आगरा शहर के व्यापारियों को निशाना बनाकर उनसे रंगदारी वसूलने की योजना बनाई थी।

Trending Videos
उसने मध्य प्रदेश जेल में बंद शातिर अपराधी हरेंद्र सिंह राणा के नाम का सहारा लिया और शहर के कारोबारियों को रंगदारी के पत्र भेजे। पुलिस ने नरेश चंद्र पुत्र टीकाराम विपिन कुमार पुत्र रामप्रकाश रविंद्र पुत्र किशोरी लाल को गिरफ्तार किया है।