फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramnath kovind has relation with land of braj

ब्रज की धरती से रामनाथ कोविंद का ये है रिश्ता

Thu, 20 Jul 2017 04:51 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
टीम डिजिटल आगरा Updated Thu, 20 Jul 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
ramnath kovind has relation with land of braj
फिरोजाबाद में रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने जा रहे रामनाथ कोविंद का ब्रज की धरती से खास रिश्ता रहा है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्में रामनाथ कोविंद भारतीय जनता पार्टी संगठन में कार्य करने के दौरान वे कई बार फिरोजाबाद आए। यहां दलितों के एक विशेष वर्ग में उनका अच्छा प्रभाव है। बिहार के राज्यपाल बनने के बाद वे हाल ही में आठ अप्रैल को वृंदावन भी आए थे।  
विज्ञापन


बता दें कि रामनाथ कोविंद वर्ष 1993 में फिरोजाबाद आए थे। उस समय वह राज्यसभा के सदस्य थे और केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाल एनडीए की ही सरकार थी। उस समय की याद करते हुए भाजपा कार्यकर्ता बताते हैं कि रामनाथ कोविंद भाजपा नेता भगवानदास शंखवार के आवास पर रुके। 
विज्ञापन


इसके बाद वर्ष 2013 में वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भी वे सुहागनगरी आए। सुहागनगरी में उनके आगमन का भाजपा को काफी राजनीतिक फायदा मिलता रहा है। बता दें कि रामनाथ कोविंद कोरी-कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। ऐसे में जिले के कोरी और कोली समाज से उनका सीधा जुड़ाव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2005 में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण के साथ रामनाथ आए थे। उस समय उन्होंने भाजपा नेता मनीष असीजा (नगर विधायक) के आवास पर भोजन किया गया। इसके अलावा उनका आठ मार्च 2017 को वृंदावन में भी आना हुआ। इससे पहले वे धर्मनगरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में भी आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed