फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramlila Committee Chairman beaten with the butt of a pistol

Agra News: रामलीला कमेटी के अध्यक्ष को तमंचे की बट से पीटा

Fri, 08 Nov 2024 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Nov 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Ramlila Committee Chairman beaten with the butt of a pistol
मैनपुरी। नगला जुला में रामलीला के दौरान तीन युवक झूले वाले से विवाद करने लगे। रोकने पर आरोपियों ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष को तमंचे की बटों से पीटना शुरू कर दिया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी बाइक छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगला जुला निवासी विशाल चौहान ने पुलिस को बताया कि गांव में रामलीला का कार्यक्रम चल रहा है। 6 नवंबर को कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव निवासी शिवांशू सिंह अपने चचेरे भाई वैभव सिंह और अनुभव उर्फ बट्टू के साथ कार्यक्रम स्थल पर आया। तीनों लोग वहां झूला लगाए युवक से अभद्रता करते हुए हाथापाई करने लगे। कमेटी का अध्यक्ष होने के नाते जब आरोपियों को रोका तो वह उन पर ही हमलावर हो गए। उन्हें पीटना शुरू कर दिया, ईंट से हमला कर घायल कर दिया। तमंचे की बट से भी उनको पीटा गया। इस बीच ग्रामीणों को एकत्र होता देख आरोपी अपनी बगैर नंबर की बाइक छोड़ कर भाग गए। इस दौरान उनका मोबाइल और सोने की चेन टूट गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed