फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ram rahim supporters in firozabad are sad after judgement

फिरोजाबादः राम रहीम पर फैसले के बाद नहीं बना अनुयायियों के घर में खाना

Sat, 26 Aug 2017 07:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 26 Aug 2017 07:42 AM IST
विज्ञापन
ram rahim supporters in firozabad are sad after judgement
फिरोजाबाद में राम रहीम के अनुयायी - फोटो : अमर उजाला
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की हिंसा का फिलहाल आगरा और आसपास के जिलों में खास असर देखने को नहीं मिला है। हालांकि यहां भी राम रहीम के अनुयायी हैं जो दुखी हैं। कोर्ट के आदेश के बाद घरों में खाना तक नहीं बना है।
विज्ञापन


बताया गया है कि फिरोज़ाबाद से डेरा सच्चा सौदा से जुड़े काफी अनुयाई पंचकुला गए थे। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से गई एक बस को पंचकुला से 23 किमी पहले ही रोक दिया गया। ये सभी वापस लौट रहे हैं। खबर लिखे जाने तक ये अलीगढ़ आ गए थे। 
विज्ञापन


वहीं फिरोजाबाद में रहने वाले राम रहीम के अनुयायी बाबा को दोषी करार दिए जाने के बाद दुखी हैं। ऐसे में शुक्रवार को उनके घर पर खाना तक नहीं बना। ये अनुयायी राम रहीम की फोटो लेकर प्रार्थना करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एटा के गांव कुसाड़ी में भी राम रहीम के अनुयायी रहते हैं। यहां डेरा का एक आश्रम भी है। आश्रम पर सन्नाटा पसरा हुआ है और बाबा के अनुयायी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि राम रहीम को सजा ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed