Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Prakash from Punjab emerges as the winner of the international FIDE-rated open rapid chess tournament.

Agra News: अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में पंजाब के रामप्रकाश विजेता

Mon, 02 Nov 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Ram Prakash from Punjab emerges as the winner of the international FIDE-rated open rapid chess tournament.
तरराष्ट्रीय फिडे रेटेड ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट
बाह (आगरा)। लंबरदार गयाप्रसाद स्मृति अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में पंजाब के अंतरराष्ट्रीय फिडे मास्टर रामप्रकाश विजेता रहे। दिल्ली के हरीश शर्मा दूसरे एवं मध्य प्रदेश के कामद मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस बाह में आयोजित टूर्नामेंट में शनिवार को 6 राउंड एवं रविवार को 3 राउंड खेले जाने के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। रोमांचक मुकाबले में 2040 रेटिंग धारक पंजाब के अंतरराष्ट्रीय फिडे मास्टर रामप्रकाश विजेता रहे। दिल्ली के हरीश शर्मा दूसरे, मध्य प्रदेश के कामद मिश्रा तीसरे, वैभव नेमा चौथे, यूपी के कार्तिक खेतवाल पांचवें स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि संस्थापक रामसेवक शर्मा, विनोद कुमार दीक्षित ने विजेताओं को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की। विजेताओं के बीच 2.40 लाख रुपये की इनामी राशि वितरित की गई। डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि ब्लिट्ज कैटेगरी का परिणाम सोमवार को जारी होगा। प्रबंध निदेशक डॉ. मनीष कुमार एवं प्रबंधक डॉ. अभिषेक पाठक ने बताया कि तकनीकी संचालन मुख्य आर्बिटर आदित्य कुमार द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन


18 वर्ष आयु वर्ग में उदभव शाहू प्रथम, राजेंद्र गुप्ता द्वितीय, हरीश गोस्वामी तृतीय रहे। 17 वर्ष आयु वर्ग मेें अनमोल चौहान प्रथम, अथर्व सक्सेना द्वितीय, दीपक सिंह तृतीय रहे। 16 वर्ष आयु वर्ग में इनाक्ष कंचन पहले, दिव्यांग चौहान दूसरे, आरुष सेंडी तीसरे स्थान पर रहे। 14 वर्ष आयु वर्ग में दलविक कुमार प्रथम, अक्षय द्वितीय, कुणाल तृतीय रहे। 11 वर्ष आयु वर्ग में अभिज्ञान कटियार पहले, आरव सिंह दूसरे, आरव बघेल तीसरे स्थान पर रहे। 9 वर्ष आयु वर्ग में अयान धारा प्रथम, श्रीहरि द्वितीय, अभिमन्यु मलिक तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना रेटिंग वर्ग में शौर्यांश भदौरिया प्रथम, गौरव निगम द्वितीय, अक्षांश सिंह तृतीय रहे। महिला वर्ग में आकृति गुप्ता पहले, आध्या मिश्रा दूसरे, स्वस्तिका कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

बुजुर्ग वर्ग में प्रविंदर मणि वर्मा पहले, मनोज कुमार चावला दूसरे, जगदीश भारती तीसरे स्थान पर रहे। बाह के विजेता- विनायक भारद्वाज पहले, एंजेल दूसरे, अभिसार पचाधरी तीसरे, विपुल शर्मा चौथे, भानु प्रताप सिंह पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed