फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ram mandir pran pratishtha of Ramlala Murti Devkinandan will go to Ayodhya

UP: रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में जाएंगे देवकीनंदन, बोले- कृष्ण जन्मभूमि के मुक्तिकरण का भी आएगा समय

Tue, 12 Dec 2023 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Dec 2023 10:09 AM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का  भव्य आयोजन 22 जनवरी को होगा। इस कार्यक्रम में यजमान के तौर पर पीएम मोदी शामिल होंगे। वहीं मथुरा से कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण आया है। 
 

विज्ञापन
ram mandir pran pratishtha of Ramlala Murti Devkinandan will go to Ayodhya
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण पूर्ण होने पर देशभर के साधु-संत, हिंदू धर्मगुरु और कथाकारों में हर्ष है। इसे लेकर कथा वाचक देवकीनंदन महाराज ने कहा कि प्रत्येक सनातनी के लिए यह सैकड़ों वर्षों बाद कोई दिव्य सपना साकार होने जैसा है। 22 जनवरी को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। यह दिन उन सभी पुण्यात्माओं को नमन-वंदन करने का भी होगा, जिनके बलिदान और प्रयासों से यह सपना साकार हुआ है। ऐसे ही एक दिन मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्तिकरण का समय भी आएगा।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़, उड़ीसा से कथा संपन्न कर वृंदावन पहुंचे कथा वाचक ने ठाकुर प्रियाकांत जु मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सनातनी का यह कर्तव्य है कि वह परिवार की बुजुर्ग पीढ़ी को एक बार अयोध्या ले जाकर श्रीराम मंदिर के दर्शन अवश्य कराए। तीन राज्यों में विपक्ष की करारी हार पर बोलते हुए देवकीनंदन महाराज ने कहा कि जो लोग श्रीराम-कृष्ण, सनातन धर्म और धार्मिक ग्रंथों पर सवाल उठा रहे थे, उन्हें अब तो समझ आनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed