फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ram leela,kasganj news,soronji,ravan dahan

धू धू कर जला बुराई के प्रतीक रावण का पुतला, जय श्रीराम के लगे जयकारे

Fri, 15 Oct 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
ram leela,kasganj news,soronji,ravan dahan
कासगंज सोरोंजी में धूं धूं कर जलते रावण, कुंभकर्ण के पुतले - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी/गंजडुंडवारा/पटियाली/सिढ़पुरा। कस्बाई क्षेत्रों में भी असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयदशमी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। श्रीराम लीला मंचन में कुंभकरण वध एवं रावण वध की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम के वाण से रावण के पुतला में आग लगते ही लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

सोरोंजी में निकाली गई शोभायात्रा, कुंभकरण एवं रावण के जलाए गए पुतले
तीर्थनगरी में श्रीराम लीला मंचन में राम रावण की सेना के बीच भीषण युद्ध हुआ। प्रभु राम ने बुराई के प्रतीक रावण की नाभि में तीर मारकर उसका वध किया। वहीं रावण के पुतले पर अग्निवाण चलाते ही रावण का पुतला धू धू कर जल उठे। लोग प्रभु राम की जयजयकार करने लगे। श्रीराम, माता जानकी की सुसज्जित झांकी, हनुमान, लक्ष्मण, जामवंत, सूर्यदेव, मां गंगा आदि झांकियां की शोभायात्रा ने नगर में भ्रमण किया। दशहरा मेला देखने के लिए कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचे। धर्मप्रेमियों ने जगह जगह शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर राम जानकी के स्वरूपों की आरती उतारी। इस दौरान सुधीर यादव, ललित मोहन तिवारी, गिर्राज पाराशर, रिंकू पचौरी, नंदकिशोर तिवारी, नीतेश मेधावी, संजय उपाध्याय, वंशी चरौरे, आकाश तिवारी, नरेश उपाध्याय, ऋषभ मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा में श्रीराम लीला में हुआ रावण वध और पुतला दहन, जय श्रीराम के गूंजे जयकारे
हरनारायण इंटर कालेज के मैदान में रावण से प्रभु श्री राम का लंकापति रावण से भीषण युद्ध हुआ। प्रभु श्री राम द्वारा रावण का वध करते ही मैदान में श्रीराम के जयकारे लोगों ने लगाए। रावण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। रावण के पुतला दहन को लेकर दर्शकों में ख़ास उत्साह रहा। दशहरा मेले में लोगो ने चाट पकौड़े आदि के आनंद के साथ जम कर खरीददारी की। प्रभु श्रीराम का विजय यात्रा कस्बे में निकाली गई। विजय यात्रा एटा रोड, पटियाली तिराहा, सब्जी मंडी, टिन बाजार, राजाराम चोराहा, चोक सट्टी बाजार, बसन मंडी तिराहा से होता बाग पंचायती पहुंची। इस मौके पर चेयरमैन संजीव महाजन, अमित प्रकाश, प्रमोद यादव, शशांक राठौर, किशन तिवारी, जोगेश गुप्ता, अनिल, ब्रज मोहान गुप्ता आदि कमेटी के लोग मौजूद रहे। सुरक्षा में आरके तिवारी, एसडीएम रविंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाली में श्रीराम के अग्निवाण से जला बुराई के प्रतीक रावण का पुतला
विजयदशमी पर्व पर नगर के स्टेशन रोड स्थित एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान श्रीराम लीला का मंचन किया गया। जिसमें प्रभु श्रीराम व लंकापति रावण के बीच घमासान युद्ध की लीला का मंचन किय गया। भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर दिया। इसके बाद रावण के पुतला पर अग्निवाण छोड़ा। अग्निवाण लगते ही रावण का पुतला धू ध कर जल उठा। भक्तों ने प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष गोपाल मिश्रा, राघवेंद्र दीक्षित, गिर्राज किशोर गुप्ता, राजेश यादव, दीप किशोर मिश्रा, सचिन पांडेय, अवधेश कुमार शर्मा, शिव दत्त मिश्रा, पवन मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
सिढ़पुरा में बुराई के प्रतीक रावण का हुआ अंत, धू धू कर जला पुतला
श्रीराम लीला मंचन में रामलीला मैदान में श्रीराम रावण के युद्ध की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम और रावण की सेनाओं के मध्य भीषण युद्ध का मंचन कलाकारों ने बड़े ही रोचक ढंग से किया। दोनों के बीच काफी समय तक युद्ध किया गया। कभी श्रीराम तो कभी रावण की सेना भारती पड़ती नजर आए। अंत में भगवान श्रीराम ने रावण कीनाभि में वाण मारकर रावण का अंत कर दिया। रावण और कुंभकरण के पुतलों का श्रीराम के अग्निवाण से दहनत किया गया। लोगों ने श्रीराम एवं लक्ष्माण के जयकारे लगाए। इस दौरान रामलीला अध्यक्ष नितिन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

काली के अखाड़े रहा आकषर्ण केंद्र
श्रीराम लीला मंचन के दौरान जहां रावण और कुंभकरण के पुतले लोगों का आकर्षण रहे। वहीं काली के अखाड़े भी लोगों का आकर्षण रहे। करतब दिखा रहे काली के अखाड़ों को देखने के लिए लोगों में खासी उत्सुकता रही। तलवारों के साथ काली के अखाड़े तरह तरह के करतब दिखा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed