{"_id":"586948284f1c1b255eeedd15","slug":"ram-gopal-ka-putla-funka","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम समर्थकों ने राम गोपाल का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम समर्थकों ने राम गोपाल का फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
रामगोपाल यादव का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में विरोध और समर्थन का क्रम जारी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुलायम सिंह यादव को हटाए जाने पर जहां उनके समर्थकों ने रोष व्यक्त किया वहीं, इसी पद पर अखिलेश यादव की ताजपोशी होने पर उनके समर्थकों ने लड्डू बांटे। उन्होंने रामगोपाल यादव का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। रामगोपाल पर भाजपा के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया है।
नये साल का पहला दिन सपा में उठापटक के नाम रहा। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर रविवार को कमला नगर स्थित श्रीराम चौक पर रामगोपाल यादव का पुतला फूंका गया। इससे पहले नारेबाजी करते हुए विरोध स्वरूप पुतले को अपमानित किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने कहा कि रामगोपाल ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गुमराह कर मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाकर भाजपा के इशारे पर पार्टी पर बांटने का काम किया है। इस दौरान दिलीप बघेल, मो. यूनिस, गौरव पाराशर आदि मौजूद थे।
इधर, अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। हरीपर्वत चौराहा पर समर्थक ढोल की थाप पर जमकर थिरके भी। इस दौरान सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, सचिन चतुर्वेदी, मोनिका नाज खान, मंगलामुखी काजल राठौर आदि मौजूद थे।