फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ram barat, ramleela,

धूमधाम से बैंडबाजों के साथ निकाली गई श्रीराम की बरात

Sun, 06 Oct 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
ram barat, ramleela,
कासगंज अमांपुर में आरती उतारकर राम बरात का शुभारंभ करतीं समाजसेवी सुलोचना गुप्ता व पूर्व चेयरमै - फोटो : KASGANJ
अमांपुर। कसबे में रविवार को प्रभु राम रात धूमधाम से निकाली गई। बराती बने भक्त बैंडबाजों की भक्ति संगीत पर झूमते रहे। काली के अखाड़े और झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं रहीं। पुष्ववर्षा से लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

बरात का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन सत्यप्रकाश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुलोचना गुप्ता ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण के स्वरूपों का पूजन व आरती उतारकर किया। श्रीराम बरात कॉलेज रोड स्थित देवी मंदिर से शुरू होकर वाराहदरी, सर्राफा बाजार, एटा रोड, सहावर रोड, ददवारा, इंद्रानगर, गुड़मंडी होते हुए देर रात श्रीराम जानकी मंदिर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

बरात में भगवान गणेश, राधाकृष्ण, काली अखाड़ा, भांगड़ा, शिव परिवार, माता दुर्गा, हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। ददवारा व एटा रोड पर राम बरात का बसपा नेता अरबाज खान, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान ने स्वागत किया। कमेटी ने कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र इंदौलिया का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, संतोष पालीवाल, केशवदेव गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ , सोनू गुप्ता, राहुल जौहरी, रामलाल साहू, विपिन बोहरे, सुनील गुप्ता, कमल गुप्ता, दीपक, हरिदत पालीवाल, शीलेंद्र सोलंकी, विनय सोलंकी, श्रीकृष्ण गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed