फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rakt swabhiman rally will be organized on 12 April

राणा सांगा विवाद: करणी सेना का एलान...'सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर कार्रवाई करे प्रशासन, वरना हम करेंगे'

Fri, 11 Apr 2025 01:14 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 11 Apr 2025 01:14 AM IST
सार

सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान के बाद आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। करणी सेना की ओर से 12 अप्रैल को रक्त स्वाभिमान रैली का आयोजन किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
rakt swabhiman rally will be organized on 12 April
रैली की जानकारी देते पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में रक्त स्वाभिमान रैली के मुद्दे पर बृहस्पतिवार शाम को आरबीएस कॉलेज के इंजीनियरिंग संकाय में क्षत्रिय संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें रैली में देशभर से करीब डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


 

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि शाम पांच बजे तक प्रशासन को हमारी मांगों पर निर्णय करना है, वरना इसके बाद हम करेंगे। इसमें वक्ताओं ने सांसद रामजीलाल सुमन की राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने, देशद्रोह का केस दर्ज करने, राज्य सरकार उनकी अवैध संपत्तियों की जांच कराने, करणी सेना के कार्यकर्ताओं के केस वापस लेने, करणी सेना की ओर से सांसद व उनके पुत्र के विरुद्ध केस दर्ज कराने, सुमन को पार्टी से निकालने की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज शेखावत ने कहा कि अब सुमन को माफी मांगने पर भी माफ नहीं किया जाएगा। बैठक में अंबरीश पाल सिंह, करणी सेना के प्रताप सिंह कालवी, महिला सभा की संगीता सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, मुनेंद्र जादौन, संजय चौहान, पार्षद शरद चौहान, दिनेश सिंह सिकरवार, राघवेंद्र सिंह मीनू, गजेंद्र सिंह परमार, धर्मवीर सिंह तोमर, रामलखन सिंह आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed