फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raksha Bandhan 2022 Do not make these mistakes even by mistake while tying Rakhi date and auspicious time

Raksha Bandhan 2022: भाई को पूर्व मुख कर बिठायें, राखी बांधते समय न करें ये गलतियां, जानें तिथि व शुभ मुहूर्त

Thu, 11 Aug 2022 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 08:40 AM IST
सार

रक्षाबंधन के पर्व को लेकर इस बार तारीखों में असंमजस है। ये पर्व सावन की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 11 और 12 अगस्त दोनों दिन है, लेकिन राखी बांधने के लिए कौन सा दिन शुभ है। राखी बांधते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइये जानते हैं क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022 Do not make these mistakes even by mistake while tying Rakhi date and auspicious time
रक्षाबंधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रक्षाबंधन का पर्व सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 11 और 12 अगस्त दोनों दिन है। हालांकि पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त से शुरू हो जाएगी, लेकिन राखी बांधने के लिए 12 अगस्त का दिन शुभ माना जा रहा है। ताजनगरी आगरा के ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि 11 अगस्त को भद्रा है। वहीं  पूर्णिमा की उदया तिथि 12 अगस्त को है, इसलिए इस दिन ही राखी बांधना शुभ है। 

विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनें इस तरह बांधे राखी

ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि राखी बांधते समय बहनें रंगोली बनाएं या फिर चौक बना लें। इसके बाद अपने भाई को पूर्व दिशा की ओर मुख करके बिठाएं और खुद उत्तर मुख होकर बैठें। भाई को तिलक करें, चावल लगाएं और फिर गायत्री मंत्र बोलते हुए राखी बांधें। इसके बाद भाई को मिष्ठान खिलाकर आरती करें।

विज्ञापन


ना करें ये गलती

1- दक्षिण दिशा की ओर ना हो भाई का मुख।
2- सिंदूर से ना करें भाई का तिलक।  रोली या चंदन का करें प्रयोग।
3- अक्षत लगाते समय ध्यान रखें, चावल के दाने टूटे हुए ना हों। 
4- आरती करने के लिए जिस दीपक का इस्तेमाल किया जाता है, वह टूटा फूटा नहीं होना चाहिए।

इस दिन बांधे राखी, इस समय का रखें ध्यान  

11 अगस्त बृहस्पतिवार में चौदस प्रात: 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। उसी समय भद्रा प्रारंभ हो जाएगी, जो कि रात्रि 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। भद्राकाल में रक्षाबंधन वर्जित है। इसलिए रक्षाबंधन का पर्व 12 अगस्त को मनाया जाएगा। उधर, वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी राखी का पर्व पूर्णिमा 12 अगस्त को मनाया जाएगा। 12 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक राखी न बांधें, क्योंकि ये समय राहुकाल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राखी के पर्व पर बाजार हुए गुलजार 

रक्षाबंधन के त्योहार के लिए आगरा-मथुरा के बाजार गुलजार हो गए हैं। बाजार में तरह-तरह की राखियां मौजूद हैं, लेकिन इस बार खासतौर पर योगी-मोदी और बुलडोजर राखी का क्रेज देखा जा रहा है। राखी के अलावा कपड़ों और गिफ्ट की दुकानें भी सज गई हैं। साड़ी व सूट की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed