फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rakesh had seen the Taj Mahal After returning from space

देश के पहले अंतरिक्ष यात्री: पृथ्वी पर लौटने के बाद राकेश शर्मा ने निहारा ताज और किला, सोवियत यात्री भी थे साथ

Sat, 28 Jun 2025 04:15 PM IST
अरुन पाराशर अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 28 Jun 2025 04:15 PM IST
सार

देश के पहले अंतरिक्ष यात्री स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष यात्रा का प्रशिक्षण पाने वाले साथी विंग कमांडर रवीश मल्होत्रा के साथ ताज और किला निहारा था।

विज्ञापन
Rakesh had seen the Taj Mahal After returning from space
अमर उजाला में प्रकाशित समाचार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश के पहले अंतरिक्ष यात्री स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा जब अंतरिक्ष में सात दिन बिताकर वापस पृथ्वी पर लौटे तो अपने सोवियत अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ताजमहल और आगरा किला देखने आगरा आये। 6 मई 1984 को उन्होंने अंतरिक्ष यात्रा का प्रशिक्षण पाने वाले साथी विंग कमांडर रवीश मल्होत्रा के साथ ताज और किला निहारा था।
विज्ञापन


दोनों ने अपने सोवियत साथियों को रूसी भाषा में ताज का इतिहास बयां किया।अमर उजाला आकाईव के पुराने पन्नों में देश के पहले अंतरिक्ष यात्री स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा के प्रशिक्षण से लेकर सोयुज टी-11 अंतरिक्ष यान से उड़ान भरने और वापस लौटने तक का पूरा ब्योरा दर्ज है। 
विज्ञापन


 

अंतरिक्ष में 7 दिन तक रहने के दौरान कई वैज्ञानिक प्रयोगों और फोटोग्राफी के बाद जब राकेश शर्मा लौटे तो ताज के दीदार की अपनी इच्छा पूरी करने के लिए आगरा आये। उनकी पत्नी मधु शर्मा आगरा में सेंट पेट्रिक्स इंटर कॉलेज में पढ़ चुकी थीं। वह भी उनके साथ थीं, जबकि राकेश शर्मा के अभिन्न मित्र विंग कमांडर रवीश मल्होत्रा भी परिवार के साथ आगरा आये थे। दोनों ने आगरा में ताज और किला के बाद खजुराहो के स्मारकों का भ्रमण भी अपने सोवियत अंतरिक्ष यात्री साथियों को कराया था।

ये भी पढ़ें-UP: बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या!...खेत में मिली लाश, सीसीटीवी फुटेज में दिखा कुछ ऐसा; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed