फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajmistari dead body found hanging fear of murder in tajganj agra crime news

Agra Crime: बंद घर से क्रिकेट की गेंद निकालने गए थे बच्चे, फंदे पर लटकी थी लाश, चीखते हुए दौड़े

Sun, 12 Feb 2023 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 09:15 AM IST
सार

राजमिस्त्री दो दिन से लापता था, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। जिस घर में शव मिला, वो काफी दिन से बंद था।

विज्ञापन
Rajmistari dead body found hanging fear of murder in tajganj agra crime news
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज के कुआंखेड़ा गांव में शुक्रवार शाम दो दिन से लापता राजमिस्त्री का शव गांव में ही एक बंद घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का शक जताया है। घटना का पता तब चला जब कुछ बच्चे क्रिकेट की गेंद लेने बंद घर में घुसे थे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन


गांव कुआंखेड़ा निवासी पवन कुमार मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बड़े भाई बबलू राजमिस्त्री थे। बुधवार शाम को घर से निकले थे। इसके बाद से लापता थे। पहले लग रहा था कि वो रिश्तेदारी में गए होंगे। मगर, दूसरे दिन भी लौटे नहीं। इस पर चिंता हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को गांव के रास्ते पर बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। तभी गेंद बंद घर के परिसर में चली गई। कुछ बच्चे गेंद लेने के लिए दीवार फांदकर घर के अंदर कूदे। बरामदे में लगे लोहे के जाल से रस्सी के फंदे में शव लटका दिखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मृतक के परिजन भी आ गए। परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन के शक जताने पर कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।


ये भी पढ़ें -  महिला सिपाही ने Instagram पर बनाई ऐसी रील, तेजी से हुई वायरल, अधिकारियों ने देखते ही कर दिया लाइन हाजिर

जमीन पर थे राजमिस्त्री के पैर

परिजन का कहना था कि बबलू के पैर जमीन से छू रहे थे। जाल से रस्सी बंधी थी। अगर, उन्होंने फांसी लगाई तो जमीन पर पैर कैसे थे। आरोप लगाया कि हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी पर लटकाया गया है।

ये भी पढ़ें -   जयमाला के बाद एक-एक कर भागे बराती, अंत में दूल्हा भी चुपके से निकला, मामला जान रह जाएंगे हैरान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed