फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Barati ran one by one after Jaimala in end groom also came out secretly

Firozabad: जयमाला के बाद एक-एक कर भागे बराती, अंत में दूल्हा भी चुपके से निकला, मामला जान रह जाएंगे हैरान

Fri, 10 Feb 2023 12:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 12:40 PM IST
सार

घुड़चढ़ी के बाद जयमाला हुई और दूल्हा-दुल्हन ने साथ खाना भी खाया। इसके बाद दूल्हे पक्ष ने दहेज में एक स्कॉर्पियो कार की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर दूल्हा पक्ष एक-एक करके भाग गए।
 

विज्ञापन
Barati ran one by one after Jaimala in end groom also came out secretly
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक शादी समारोह के दौरान जो कुछ भी हुआ, जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। धूमधाम से बरात पहुंची, बरातियों ने दावत खाई और फिर जयमाला भी हो गई। इसके बाद इंतजार था सात फेरों का, लेकिन तभी बरातियों की संख्या कम होने लगी। एक-एक कर बराती वहां से भागे, तो दूल्हा और उसके परिवार के लोग भी चुपके से भाग निकले। मामला किसी को समझ में नहीं आ रहा था, फिर पता चला कि दूल्हा पक्ष शादी में स्कॉर्पियो कार नहीं मिलने से नाखुश था, इसी वजह से शादी तोड़ दी।

विज्ञापन


शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित आराध्य गेस्ट हाउस में बीती रात फर्रुखाबाद से बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के राजेंद्र सिंह यादव निवासी गलामाई थाना मक्खनपुर ने बारात का स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद दावत की रस्म हुई। घुड़चढ़ी के बाद जयमाला हुई और दूल्हा-दुल्हन ने साथ खाना भी खाया। इसके बाद दूल्हे पक्ष ने दहेज में एक स्कॉर्पियो की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर दूल्हा पक्ष एक-एक करके भाग गए। इसके बाद दूल्हा भी चुपके से भाग खड़ा हुआ।  
विज्ञापन


बरात और दूल्हा को वहां न देखकर लड़की पक्ष के लोग हैरान हो गए।  उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन दूल्हे और उसके परिवार वालों का कोई पता नहीं चला।  इसके बाद उन्होंने फोन से भी संपर्क किया, लेकिन किसी से कोई संपर्क नहीं हो सका । पीड़ित पिता ने थाने में दूल्हा ललित यादव और उसके पिता सुरेश यादव के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि  सुरेश यादव उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में आईटीआई के पद पर तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दुल्हन बनी विनीता अपने हाथों में मेहंदी लगाए हुए दूल्हे का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: घर से हंसती खेलती निकली थी 19 वर्षीय बेटी, ऐसी हालत में मिली लाश, सहम गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed