Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajasthan dumpers were carrying out mining operations with UP number plates, 13 seized

Agra News: यूपी की नंबर प्लेट लगाकर खनन कर रहे थे राजस्थान के डंपर, 13 सीज

Fri, 22 May 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan dumpers were carrying out mining operations with UP number plates, 13 seized
ग्वालियर मार्ग पर पुलिस ने पकड़े खनन के डंपर
आगरा। कमिश्नरेट में राजस्थान से खनन की गिट्टी, बालू और मिट्टी का अवैध परिवहन नहीं रुक पा रहा है। बुधवार रात को थाना सदर पुलिस ने अभियान चला कर 3 घंटे में 13 डंपरों को पकड़ा। चालक बिना कागजात के अवैध परिवहन कर रहे थे। पुलिस से बचने के लिए नंबर प्लेट पर कहीं मोबिल ऑयल डाला गया तो कहीं नंबर प्लेट को टेढ़ा कर दिया था। पुलिस ने डंपर सीज करने के बाद आरटीओ और खनन विभाग को जानकारी दी।
विज्ञापन

आगरा में अवैध तरीके से राजस्थान की खनन की मिट्टी, बालू और गिट्टी का परिवहन किया जाता है। पूर्व में कई बार पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर चुकी है मगर उसका असर नहीं दिख रहा है। डंपर चालक तेज रफ्तार में चलते हैं। इस वजह से आए-दिन हादसे होते हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस एक बार कार्रवाई करती है तो कुछ दिन के लिए वाहनों का आवागमन थम जाता है फिर चालक अन्य रास्तों से निकलने लगते हैं। पूरा खेल विभागों की मिलीभगत से चलता है।
विज्ञापन

बुधवार को शिकायत मिलने पर रात 12:00 बजे एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता और थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह टीम के साथ रोहता क्षेत्र में चेकिंग करने पहुंचे। एसीपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान 200 से अधिक गाड़ियों को रोका गया। इनमें से 13 डंपर ऐसे मिले जिन पर मिट्टी, गिट्टी और बालू ले जाने के वैध कागजात नहीं थे। इसके साथ ही वाहनों की नंबर प्लेटों का फर्जीवाड़ा भी पकड़ा गया। पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए कुछ ने यूपी की फर्जी नंबर प्लेट लगा रखीं थी तो कुछ ने नंबर प्लेट को गंदा कर रखा था जिससे गाड़ियों की हकीकत न पकड़ी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डंपर सीज कर दिए गए। कार्रवाई के लिए खनन विभाग और आरटीओ को जानकारी दी गई है। यह अभियान लगातार चलता रहेगा। अन्य मार्ग भी चिह्नित किए जा रहे हैं, जिससे अवैध खनन में लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed