{"_id":"68ce23dd9930da88ff02e66c","slug":"raja-dashrath-ajay-agarwal-threatened-during-jankpuri-mahotsav-seeks-police-protection-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकपुरी महोत्सव: राम के काज में रार... राजा दशरथ को मिल रही जान से मारने की धमकी, पुलिस आयुक्त से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकपुरी महोत्सव: राम के काज में रार... राजा दशरथ को मिल रही जान से मारने की धमकी, पुलिस आयुक्त से की शिकायत
Sat, 20 Sep 2025 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Sep 2025 09:17 AM IST
सार
राजा दशरथ बने अजय कुमार अग्रवाल की ओर से पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र दिया गया है। उन्होंने बताया कि जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनकपुरी महोत्सव में रार मच गई है। राजा दशरथ बने अजय कुमार अग्रवाल ने कई आरोप लगा दिए। यह तक कह दिया कि उनकी जान को खतरा है। उन्हें धमकी मिल रही है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। जनकपुरी आयोजन के 148 साल में पहली बार ये स्थिति बनी है। इस विवाद से श्रद्धालुओं की भावनाएं भी आहत हुई हैं।
लॉयर्स कॉलोनी निवासी राजा दशरथ बने अजय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त के कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। इसमें लिखा है कि वे बीएन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और श्रीराम सेवा मिशन के उपाध्यक्ष हैं। हाल ही में कुछ अज्ञात व्यक्ति लगातार मेरा पीछा कर रहे हैं, जिसे मेरी व्यक्तिगत सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। ऐसे में गनर की सुविधा प्रदान की जाए। इससे व्यावसायिक एवं सामाजिक कार्यों का देशभर में संचालन कर सकूं।
फोन पर वार्ता करने पर अजय कुमार अग्रवाल (राजा दशरथ) ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव के दौरान मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है। शुभचिंतकों ने बताया कि जनकपुरी कमेटी में कुछ तत्व ऐसे हैं जो कह रहे हैं कि राजा दशरथ आएंगे तो यहीं, फिर देखते हैं। इस पर मुझे अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगी है। इसी के चलते पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।