{"_id":"5ce15f64bdec22078d32f88e","slug":"raj-babbar-attacks-on-modi-kedarnath-dham-yatra-in-loksabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की 'साधना' पर राज बब्बर ने कसा तंज, कहा- मुझसे बेहतर एक्टर हैं मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की 'साधना' पर राज बब्बर ने कसा तंज, कहा- मुझसे बेहतर एक्टर हैं मोदी
Mon, 20 May 2019 10:30 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 20 May 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ में साधना के सवाल पर कहा कि वह मुझसे बेहतर एक्टर हैं। सोचता हूं कि मैंने तीन साल बेकार ही एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। जिस स्कूल में मोदी पढ़े हैं, उसी में पढ़ लेता तो मुझे भी नौटंकी करने की आदत हो जाती।
दयालबाग में रविवार को उत्तर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद बातचीत में राज बब्बर ने कहा कि आज आखिरी चरण का मतदान है और यह भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगी। 23 मई की सुबह तक बीजेपी की सरकार होगी और शाम छह बजे के बाद केंद्र में बीजेपी की सरकार नहीं होगी।

Trending Videos
विपक्षी दलों की एकता के सवाल पर उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी, स्टालिन और शरद पवार जैसे नेता एक बेहतर सरकार केंद्र में बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। आगे जो आने वाली राजनीति है उससे छद्म राजनीति करने वालों में घबराहट है। झूठ की राजनीति करने वालों को लगने लगा है कि उनका समय जाने वाला है। इसलिए उनमें बौखलाहट है।