फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raised voice for pension by participating in hunger strike

Agra News: भूख हड़ताल में शामिल होकर उठाई पेंशन के लिए आवाज

Fri, 12 Jan 2024 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Raised voice for pension by participating in hunger strike
कासगंज। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन किया जा रहा है। मंडल स्तर पर अलीगढ़ में तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल की गई। अंतिम दिन बृहस्पतिवार को संयुक्त मंच से जुड़े विभिन्न कर्मचारियों के संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे। वहीं पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन जारी रहेगा। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है, इसके लिए कर्मचारी संघर्ष करने से पीछे नहीं रहेंगे। अनशन में जनपद के पदाधिकारियों ने पहुंचकर जताया है कि हर संघर्ष के लिए कर्मचारी तैयार हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि सरकार यदि चुनाव से पहले पेंशन बहाल नहीं करती है तो कर्मचारी सरकार का साथ नहीं देंगे। पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है। यह एक पारिवारिक और सामाजिक मुद्दा है इसके बिना जीवन यापन बहुत कठिन होगा। राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष विजनेश यादव ने कहा कि पेंशन सेवानिवृत्ति के पश्चात जीवन का एक मात्र सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed