फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raised awareness about coarse grains by holding a road show

Agra News: रोड शो निकालकर मोटे अनाज के प्रति किया जागरूक

Fri, 27 Oct 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness about coarse grains by holding a road show
कासगंज। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन न्यूट्रीसीरियल घटक के योजनांतर्गत श्री अन्न मोटा अनाज मिलेट्स जिला स्तरीय रोड शो को डीएम सुधा वर्मा एवं सीडीओ सचिन, एडीएम डाॅ. वैभव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया। रोड शो के माध्यम से मोटे अनाज की मानव स्वास्थ्य के लिए उपयोगिता, खानपान की आदतों में सुधार लाने एवं गुणवत्तापूर्ण जीवन शैली को अपनाये जाने को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान हमने भी मन में ठाना है, श्री अन्न अपनाना है नारा गूंजा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कहा कि मोटा अनाज के अनेक फायदे हैं। मोटे अनाज की खेती करना आसान तथा कम उपजाऊ भूमि में भी आसानी से की जा सकती है। मोटे अनाजों के गुणों के कारण ही इन्हें स्मार्ट फूड और सुपरफूड कहा जाता है। इसके प्रयोग से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। श्रीअन्न में ज्वार में 9.97, बाजरा मे 11.92, रागी 7.16, चना 12.50, कोदो मे 12.30, कुटकी में 8.92, सांवा में 6.20, गेहूं में 10.59, चावल में 7.94 ग्राम प्रोटीन होती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज की उपयोगिता एवं गुणवत्ता परक खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा स्वच्छता व खानपान की आदतों में सुधार लाकर जीवन शैली को और अच्छा बनाएं। वर्ष 2023 को मोटे अनाज का वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार द्वारा मानव स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज की उपयोगिता पर विशेष बल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed