फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain with strong wind, 150 pillars broken, darkness in 320 villages

Agra News: तेज हवा के साथ बारिश, टूटे 150 खंभे, 320 गांवों में अंधेरा

Thu, 19 Sep 2024 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 19 Sep 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Rain with strong wind, 150 pillars broken, darkness in 320 villages
मैनपुरी। तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते पेड़ और डालियां गिरने से बिजली के 150 खंभे टूटे गए। इससे 320 गांवों की बिजली ठप हो गई। शहर में भी चार उपकेंद्रों से आधे से अधिक शहर में छह घंटे तक बिजली नहीं आई। इससे बिजली संकट खड़ा हो गया। डीएम आवास में पेड़ गिरने से बिजली के खंभे और लाइन के साथ ही दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


बारिश के साथ-साथ बिजली संकट ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज हवा के साथ हुई बारिश से शहर से लेकर देहात तक बिजली के लिए हाहाकार मच गया। शहर में जहां अलग-अलग क्षेत्रों में छह से सात घंटे तक बिजली नहीं आई, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 150 खंभे टूटने से 320 गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में देवी रोड, सिविल लाइन, ज्योति रोड और पाॅवर हाउस विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति दोपहर दो बजे के करीब बंद हो गई। इसके बाद शाम होते ही शहर में अंधेरा छा गया। आधे से अधिक शहर में शाम सात बजे तक बिजली नहीं आई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएम आवास में भी पेड़ गिरने से बिजली की लाइन और आवास की दीवार टूट गई। इससे आवास की भी बिजली बंद हो गई। अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि प्रताप ने पहुंचकर यहां टीम के साथ लाइन सही कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले भर में 150 से अधिक बिजली के खंभे पेड़ गिरने के चलते क्षतिग्रस्त हो गए। इससे 320 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इन गांवों में अंधेरा हो गया। यहां बिजली आपूर्ति कब शुरू होगी, इसका भी कोई पता नहीं है। ग्रामीणों को कितनी रातें अंधेरे में काटनी पड़ेंगी, इसका भी जवाब कोई नहीं दे पा रहा है।

आपूर्ति बहाल होने में लग सकते हैं तीन दिन
जिले भर के अलग-अलग क्षेत्रों में 150 बिजली के खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 320 से अधिक गांवों में अंधेरा है। बारिश के चलते विद्युत निगम तेजी से काम भी नहीं कर पा रहा है। वहीं बुधवार को बारिश के चलते एक घंटे भी काम नहीं हो सका। ऐसे में जिले भर की बिजली आपूर्ति सुचारु करने में तीन दिन का समय लग सकता है। इससे लोगों की परेशानी अभी और बढ़ेगी।


हवा के साथ हुई बारिश से विद्युत निगम को बड़ा नुकसान हुआ है। जिले भर में 150 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए हैं। लगातार सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बारिश के चलते कार्य भी नहीं हो पा रहा है। प्रयास है कि जल्द से जल्द खंभे बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
-रवि प्रताप, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed