फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rain water

2352 भवनों में लगेगा रूफ टॉप रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Tue, 22 Sep 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
rain water
मैनपुरी। जिले में 2352 भवनों में रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। शासन से आदेश आने के बाद लघु सिंचाई विभाग ने पहले चरण के लिए भवनों का चिह्नांकन कार्य पूरा कर लिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को भी आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

लगातार घटते जा रहे भूगर्भ जल के स्तर को सुधारने के लिए शासन ने वर्षा जल संरक्षण के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत सभी सरकारी व अर्द्धसरकारी भवनों में रूफ टॉप रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना की जाएगी। आदेश आने के बाद लघु सिंचाई विभाग को भवनों के चिह्नांकन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद विभाग ने जिले भर में कुल 2352 ऐसे सरकारी भवनों को चिह्नित किया है, जहां इसकी स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग को अपने खर्च पर ही इसकी स्थापना करानी होगी। इसके डिजाइन या अन्य जानकारी के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी या लघु सिंचाई विभाग में संपर्क किया जा सकता है। जिन भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना होनी है, उनसे संबंधित अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने जल्द से जल्द स्थापना कर सूचना उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण में यहां होगी स्थापना
2186 - परिषदीय विद्यालय
22- राजकीय विद्यालय
10 ब्लॉक शैक्षिक संसाधन केंद्र
09 ब्लॉक भवन आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
शासन के आदेश पर जिले के सरकारी भवनों में रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना कराई जानी है। संबंधित विभाग की ओर से ही इसकी स्थापना कराई जाएगी। उच्चाधिकारियों ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पीके अग्रवाल, सहायक अभियंता लघु सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed